KBP Times

Jewelry के साथ Stylish दिखना है तो पहुंच जाएं दिल्ली, यहां मिलेगी सबसे सस्ती

jewelry in style
Jewelry: आज की युवा पीढी हर मौके पर स्टाइलिश अंदाज अपनाती है। लेकिन आजकल स्टाइल सिर्फ कपड़ों से ही नहीं बनता बल्कि सही ज्वेलरी भी पूरे लुक को खास बना देती है. कॉलेज जाना हो, दोस्त की पार्टी या फिर किसी शादी में जाना हो, युवा लड़के-लड़कियां अब ट्रेंडी और बजट वाली ज्वेलरी की तलाश में रहते हैं. दिल्ली में कुछ ऐसी मार्केट्स हैं. जो कपड़ों से ज्यादा अब अपनी स्टाइलिश ज्वेलरी के लिए पसंद की जा रही है. इसकी सबसे खास बात ये है कि इन जगहों पर आपको महंगी दुकान जैसी डिजाइन कम दाम में मिल सकती है.

दिल्ली की चांदनी चौक

अगर आपको यूनिक डिज़ाइन में दिलचस्पी है तो आपको चांदनी चौक की गलियों में जरूर घूमना चाहिए. छोटी दुकानों में इयररिंग्स, चोकर्स, कुंदन सेट, ऑक्सिडाइज़्ड ज्वेलरी, और शादी और फंक्शन की एक्सेसरीज़ आसानी से मिल जाती है. कई लोग यहां होलसेल रेट पर शॉपिंग करने भी आते हैं. गलियों में घूमने के लिए थोड़ा समय निकालें तो हो सकता है आपको बहुत कुछ खूबसूरत चीजें मिल जाएं.

दिल्ली की सरोजिनी मार्केट 

सरोजिनी नगर अपने सस्ते कपड़ों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी ज्वेलरी भी युवाओं के बीच पॉपुलर हो रही है. आपको यहां ट्रेंडी इयररिंग्स, लेयर्ड नेकलेस, मिनिमलिस्ट रिंग्स और कोरियन-स्टाइल एक्सेसरीज़ मिलेंगी. सबसे अच्छी बात यह है कि आपको सिर्फ 100-300 रुपये में अच्छी चीजें मिल सकती हैं. अगर आपको इंस्टाग्राम-इंस्पायर्ड स्टाइल पसंद है, तो यह आपके लिए एक बढ़िया जगह हो सकती है.

दिल्ली की लाजपत नगर

अगर आप एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह की ज्वेलरी ढूंढ रहे हैं, तो लाजपत नगर एक अच्छा ऑप्शन है. कॉलेज गर्ल्स से लेकर शादी के लिए शॉपिंग करने वालों तक के लिए यह जगह एक पॉपुलर चॉइस है. ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स से लेकर स्टाइलिश ब्रेसलेट और पार्टी वियर ज्वेलरी तक, यहां बहुत वैरायटी मिल जाएगी.

दिल्ली हाट

अगर आप सबसे अलग दिखना चाहते हैं, तो दिल्ली हाट जरूर जाएं. अलग-अलग राज्यों के आर्टिस्ट यहां अपनी हैंडमेड ज्वेलरी बेचते हैं. बोहो स्टाइल, सिल्वर डिज़ाइन, ट्राइबल नेकपीस और हैंडमेड एक्सेसरीज़ यहां पॉपुलर हैं. यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है. जो कुछ अलग और यूनिक पहनना चाहते हैं.

यह भी पढें : नहाने के लिए सुबह और रात कौन सा समय सही ? दिलचस्प है जवाब

यह भी देखें: सांगानेर की कृषि नगर कॉलोनी में फूटा जनता का गुस्सा, सरकार से पूछे तीखे सवाल | Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2