KBP Times

Fashion: गर्मी में जींस की जगह पहनें हल्के और स्टाइलिश बॉटम्स, मिलेगा आराम

fashion

Fashion: भीषण गर्मी में भी युवा जींस पहने अपने आप को असहज महसूस करते हैं। लेकिन घर से बाहर निकलने वालों के लिए इस मौसम में फैशन और आराम के बीच संतुलन बनाना कम चुनौती भरा काम नहीं। 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में जींस पहनने से पूरे दिन गर्मी, उमस और पसीना महसूस होता है। जींस का मोटा फैब्रिक गर्मी को रोकता है, जिससे पसीना और चिपचिपाहट बढ़ सकती है। यही वजह है कि फैशन एक्सपर्ट्स गर्मियों में हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक वाले कपड़े पहनने की सलाह देते हैं।

जींस का विकल्प

आज बाजार में ऐसे कई ट्रेंडी बॉटम्स उपलब्ध हैं जो न केवल गर्मी से राहत देते हैं बल्कि आपके स्टाइल को भी बेहतर बनाते हैं। चाहे आप दफ्तर जा रही हों, कॉलेज, खरीदारी या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा रही हों, कुछ बॉटम्स हर मौके पर शानदार लुक दे सकते हैं, जिन्हें आप जींस की जगह पर पहन सकती हैं। अगर आप भी इस गर्मी में अपने वॉर्डरोब को अपडेट करना चाहती हैं, तो जींस की जगह इन स्टाइलिश और आरामदायक विकल्पों को जरूर ट्राई करें।

वाइड-लेग पैंट्स

इस समय फैशन वर्ल्ड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले बॉटम्स में इस तरह की पैंट्स शामिल हैं। यह शरीर के चारों ओर पर्याप्त एयर फ्लो बनाए रखते हैं। लंबा और एलिगेंट लुक देते हैं। गर्मियों के सीजन के लिए स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प है।

लिनन पैंट्स

लिनन फैब्रिक गर्मियों के लिए सबसे पसंदीदा माना जाता है। यह हल्का, सॉफ्ट और हवा पार होने वाला होता है। ऑफिस से लेकर कैजुअल आउटिंग तक हर जगह स्टाइलिश लगता है। न्यूट्रल रंगों की लिनन पैंट्स इस सीजन में काफी ट्रेंड में हैं।

पलाज़ो पैंट्स

पलाजो का ढीला और फ्लोई डिज़ाइन गर्मी में आराम देता है। एथनिक और वेस्टर्न दोनों टॉप्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है। पूरे दिन पहनने पर भी भारीपन महसूस नहीं होता। समर फैशन में पलाज़ो हमेशा ट्रेंड में रहते हैं।

कॉटन ट्राउजर

कॉटन फैब्रिक पसीना जल्दी सोखता है। फॉर्मल और कैजुअल दोनों लुक के लिए ट्राउजर उपयुक्त होता है। ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है। गर्मियों में कॉटन ट्राउजर स्टाइल और आराम का शानदार कॉम्बिनेशन है।

कुलॉट्स

कुलॉट्स वाइड फिट और क्रॉप्ड लेंथ के कारण गर्मियों में बेहद आरामदायक लगता है। यह मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देती हैं। टी-शर्ट, शर्ट या क्रॉप टॉप के साथ आसानी से स्टाइल की जा सकती हैं। कम्फर्ट और फैशन का परफेक्ट मिश्रण है।

यह भी पढ़ें : Royal Men Fashion; कुर्ते पर ‘गिल्हा’ डिजाइन जिसके बिना कभी हर महफिल अधूरी थी

यह भी देखें: रफीक खान का BJP पर बड़ा हमला! राज्यसभा नामांकन से लेकर गुटबाजी तक खोली पोल | Rafeek Khan

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

2

2