KBP Times

हल्की, धोने-सुखाने और रखने में आसान, महिला-पुरुष, बच्चों के लिए उपयुक्त है T-Shirt

T shirt for all suitable

T-Shirt: टी-शर्ट की खासियत यही है कि यह पहनने में बेहद हल्की और आरामदायक होती है. इसे आप किसी भी मौसम में पहन सकते हैं. इसे धोना-सुखाना, रखना बेहद ही आसान होता है. अलग-अलग रंगों, डिजाइनों और फैब्रिक में उपलब्ध होती है. और पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सभी के लिए उपयुक्त होती है।

टी शब्द का मतलब

जब कभी आपने टी शर्ट पहना होगा तो आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि टी-शर्ट में इस टी का क्या मतलब होता है.। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि ये टी शब्द कोई खास वर्ड या किसी फुल-फॉर्म से संबंधित नहीं है. टी-शर्ट नाम किसी ब्रांड या कंपनी से भी नहीं आया. यहां पर टी का मतलब शेप यानी आकार से है. आप जब भी इस पर प्रेस करने के लिए या फ्लैट जगह पर टी-शर्ट को फैला कर रखते होंगे तो आपने देखा होगा कि ये शेप में इंग्लिश के अक्षर ‘टी’ की तरह नजर आती है. संभवत इसी वजह से इस कपड़े को टी-शर्ट नाम मिला है. अब तो मार्केट में टी-शर्ट कई वेरायटी, डिजाइन्स, कॉलर, बिना कॉलर, ट नेक, राउंड नेक, कई साइजों में मिलती है. कैजुअल वियर हो या शॉपिंग, सफर, घर में पहनने के लिए अधिकतर लोग टी-शर्ट को ही प्रेफर करते हैं. इसे पहनना भी बेहद आसान, झट से गले में डालो, फट से उतार दो.

कब शुरू हुआ टी-शर्ट का चलन?

बताया जाता है कि 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में टी-शर्ट की शुरुआत हुई थी. पहले इसे अंडरगारमेंट यानी अंदर पहनने वाले कपड़े की तरह पहना जाता था. मुख्य रूप से इसे मजदूर, नाविक, सैनिक पहना करते थे, क्योंकि यह बेहद ही आरामदायक और हल्का होता था.

कैसे बनी फैशन का हिस्सा?

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सैनिकों ने टी-शर्ट को सामान्य कपड़े की तरह पहनना शुरू किया. इसके बाद 1950 में कुछ हॉलीवुड स्टार्स ने टी-शर्ट पहनना शुरू किया. इसमें मार्लन ब्रांडो, जेम्स डीन के नाम शामिल हैं. इन्होंने ही अपनी फिल्मों में टी-शर्ट पहनकर इसे फैशन का प्रतीक बनाया. धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गई.

यह भी पढ़ें : अपनाएं पर्यावरण-अनुकूल स्किनकेयर और मेकअप प्रोडक्ट

यह भी देखें: जयपुर की वंशिका मौत का रहस्य! 13वीं मंजिल पर क्या हुआ? माँ बोलीं- “मेरी बेटी को वापस ला सकते हो?”

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

2

2