KBP Times

‘मैं अध्यक्ष बनना चाहता था, लेकिन साजिश का शिकार हो गया’ अशोक गहलोत का बड़ा बयान

Ashok Gehlot

Ashok Gehlot: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की थी, लेकिन उन्हें उस पद तक पहुंचने से रोकने के लिए साजिश की गई. जयपुर में रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि वो कोई अनपढ़ या अनजान नेता नहीं है. उन्होंने महात्मा गांधी, नेहरू और सरदार पटेल जैसे बड़े नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद हमेशा से बहुत सम्मान वाला रहा है. अध्यक्ष बनने के लिए किसी खार परिवार या पृष्ठभूमि की जरूरत नहीं होती. गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया था. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उनके लिए इस जिम्मेदारी को स्वीकार करना स्वाभाविक था. लेकिन उसी दौरान अचानक कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए, जिन्होंने पूरी तस्वीर बदल दी.

गहलोत ने आगे कहा कि लेकिन इस पूरे मामले के बाद देशभर में यह बात फैल गई कि गहलोत ने खुद ही अध्यक्ष पद से मना कर दिया, क्योंकि वे राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़ना नहीं चाहते थे. यानी लोगों की नजर में यह गहलोत की अपनी पसंद थी. यहां तक कि उनके समर्थक और करीबी भी यही मानते हैं,जबकि यह धारणा गलत है. वो तो खुद अध्यक्ष बनना चाहते थे, उनकी पूरी तैयारी भी थी, वो खुद पीछे नहीं हटे बल्कि एक साजिश का शिकार हो गए. इस साजिश की वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और उनके प्रति पूरे देश में गलत धारणा बन गई है.

सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भी बोले गहलोत
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सिलेंडर के दाम में एक बार फिर 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ता है. गहलोत ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और महंगाई कब जाकर रुकेगी, यह किसी को नहीं पता. इससे देशभर के लोग चिंतित हैं. महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है. खासतौर पर महिलाओं के लिए घर की रसोई और घरेलू खर्चों का प्रबंधन करना बेहद मुश्किल हो गया है. महंगाई का सबसे अधिक बोझ महिलाओं पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार को इसका एहसास नहीं है. रोजगार नहीं है और महंगाई बढ़ती जा रही है. चुनाव जीतने के लिए ये(BJP) महिलाओं को 10-10 हजार रुपए बांट देते हैं.चुनाव के बाद महिलाओं को धोखा देते हैं. राजस्थान में इनकी हालत बहुत खराब है. चुनाव जीतने के लिए यहां भी महिलाओं को लालच देंगे.

यह भी पढ़ें: जयपुर में साइकिल चलाने निकली नाबालिग नहीं लौटी घर, अपार्टमेंट के पोर्च में मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2