KBP Times

CJP के विरोध प्रदर्शन पर सपा, आप, शिवसेना उद्व गुट की आईं प्रतिक्रियाएं

reactions of cockroach

CJP : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन ने विपक्ष को केन्द्र सरकार को घेरने का एक अवसर दे दिया। हालांकि अभी कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी की प्रतिक्रिया नहीं आई है फिर भी समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना उद्व ठाकरे के संजय राउत, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से व्यक्त की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट पर लिखा है कि ‘गुरूरमंद हुक्मरानों’ तक पहुँचे ये आवाज, सुनो दरवाज़े पर खटखटा रहा है ‘बदलाव’. दरारें पड़ गईं क़िलों में, दरक रही बुनियाद, अब नौजवानों ने भी कर दिया है इंक़लाब. उन्होने कहा कि जहरीली साज़िशों से तब तक न निजात मिल पाएगी जब तक केवल शाख पर उँगली उठाई जाएगी और सिर्फ़ वो शाख हटाई जाएगी, असली आज़ादी, तरक़्क़ी और इंसाफ़ तब मिलेगा जब इस गुनाह का असली तना और ज़मीन के अंदर गहरी छुपी दीमकी जड़ उखाड़ी जाएगी. एक देश-एक आवाज़ मतलब इंक़लाब.

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन ये दिखाता है कि युवाओं में भारी गुस्सा और हताशा है. उन्होंने सीजेपी की मांगों का भी समर्थन किया और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की भी मांग की. अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, कॉकरोच आंदोलन देश के युवाओं के भारी गुस्से और हताशा की अभिव्यक्ति है. मोदी सरकार को इन्हें राष्ट्रविरोधी करार देने के बजाय इनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए. आम आदमी पार्टी इनकी मांगों का समर्थन करती है. प्रधानमंत्री को शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए.

उद्धव ठाकरे गुट की प्रतिक्रिया

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर उद्धव ठाकरे गुट की प्रतिक्रिया सामने आई है. इसको लेकर संजय राउत ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया. उन्होंने उद्धव ठाकरे के हवाले से लिखा कि जिन्हें हम देश का भविष्य और भाग्य-विधाता कहते हैं, वे हज़ारों युवा, अपने भविष्य की चिंता और तकलीफ लेकर चिलचिलाती धूप में सड़कों पर उतर आए हैं. संजय राउत ने एक्स पर ये भी लिखा, दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच’ का आंदोलन शुरू हो गया है. उन्हें ‘कॉकरोच’ कहकर कमतर आंकना और उन्हें न्याय से वंचित रखना सही नहीं है. नीट पेपर लीक ने लाखों युवाओं को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने आगे लिखा, ये सभी परेशान युवा अब ‘कॉकरोच’ बनकर अपनी आवाज़ उठा रहे हैं. सरकार को उनकी मांगें सुननी ही होंगी. कॉकरोच को कमज़ोर न समझें, जंतर-मंतर पर हो रहे इस आंदोलन की यही चेतावनी है.

यह भी पढ़ें : CJP का 5 घंटे प्रदर्शन, अभिजीत बोले- 5 दिन में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, वरना 13 जून को फिर आएंगे जंतर-मंतर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2