KBP Times

CJP का 5 घंटे प्रदर्शन, अभिजीत बोले- 5 दिन में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, वरना 13 जून को फिर आएंगे जंतर-मंतर

Delhi News

Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया. CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार (13 जून) को फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे. जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए. जिसमें से अधिकतर स्टूडेंट और युवा है. कुछ बुजुर्ग माता-पिता भी अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए. CJP ने आज जंतर-मंतर पर NEET-UG, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अपना पहला प्रदर्शन किया है.

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि जब उनकी फ्लाइट दिल्ली में लैंड होने वाली थी.तो उन्हें लगा जैसे वे आजादी के अपने आखिरी पल जी रहे हों.लेकिन वो इस मकसद के लिए अपनी आजादी की कुर्बानी देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सरकार सोशल मीडिया से हमारी पोस्ट हटा सकती है,हमें मिटा नहीं सकती.उन्होंने कहा कि दोस्तों, यह एक लंबी लड़ाई है.हमें सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए एक महीना हो गया, लेकिन ये कार्रवाई करने की बजाय दूसरी चीजों की तरफ ध्यान भटका रहे हैं.

“हिंदू-मुसलमान की राजनीति बंद करो”
अभिजीत ने आगे कहा कि जब मैं भारत से पढ़ने के लिए अमेरिका जा रहा था तब मेरी मां रो रही थी कि मेरा बेटा जा रहा है, वो बात मैं समझ सकता था. लेकिन मेरी मां उस दिन उतना नहीं रोई जितना मैं अमेरिका से अब वापस आ रहा था तब रो रही थी. पिछले दो तीन दिन से मेरी मां और मेरी बहन रो रहे हैं कह रहे हैं अगर तू वापस आ जाएगा तो तुझे ये लोग अंदर डाल देंगे. उनको मेरे घर आने का डर था. ये डर मेरी मां का आखिरी डर नहीं है. इस देश में जो भी बच्चा, जो भी स्टूडेंट,जो भी युवा राजनीति पर बोलेगा, इस सरकार के खिलाफ बोलेगा, उस पर उसकी मां को डर लगता है कि मेरे बेटे को ये कहीं अंदर ना डाल दे.कब तक हम ऐसे डरकर बैठेंगे. एक बार इनको बता दो, अब हम इनकी डर की राजनीति से डरने वाले नहीं है. इस दौरान अभिजीत दीपके ने नारे लगाए नहीं डरेंगे,नहीं डरेंगे, तुम्हारी राजनीति से नहीं डरेंगे. धर्म की राजनीति बंद करो, हिंदू-मुसलमान की राजनीति बंद करो.

“लेकिन हम जीवित है”
वहीं कॉकरोच इज़ बैक के एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि लोग कहते हैं आंदोलन,धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है? इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं! सरकार के लिए हम हो सकते हैं कीड़े मकौड़े,लेकिन हम जीवित है और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम है.

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन अभिजीत दीपके की अगुआई में हुआ था. सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए. इसके अलावा CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी प्रदर्शन में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की उड़ान, सबसे कम उम्र में भारतीय टीम में एंट्री, सचिन का टूटा रिकॉर्ड

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2