KBP Times

मौसम विभाग का दावा-देशभर में हीटवेव खत्म, दो तीन दिन में मानसून पहुंचेगा केरलम

weather report

Weather : मौसम विभाग ने दावा किया है कि देश भर में लू का दौर खत्म हो गया है और मानसून अगले दो तीन दिन में केरलम पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी रही है। इधर राजस्थान के अजमेर, नागौर और चित्तौड़गढ़ में में सोमवार को ओले गिरे। मध्य प्रदेश के भी 4 जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है।

मानसून में देरी

पहले अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा, लेकिन बाद में इसमें देरी हुई और विभाग ने कहा कि इसकी शुरुआत जून के पहले सप्ताह में हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर, लक्षद्वीप, केरलम और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में भी मानसून आगे बढ़ सकता है।

बारिश का अलर्ट

यूपी के झांसी और ललितपुर में तेज बारिश हुई। राज्य के 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार के सासाराम में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। वहीं झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब समेत 27 राज्यों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड के नैनीताल समेत 6 जिलों में बारिश हुई। खराब मौसम के कारण पिथौरागढ़ में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहे। केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई। वहीं चंपावत में उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया गया।

इस साल कम हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल देश में मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। पूरे सीजन में बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (स्च्।) का लगभग 90ः रहने का अनुमान है। लॉन्ग पीरियड एवरेज किसी क्षेत्र में 30 से 50 सालों के दौरान हुई औसत बारिश को कहा जाता है। भारत में 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर मानसून की औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है।

अल नीनो बन सकता है वजह

विभाग का कहना है कि इस साल कम बारिश की एक बड़ी वजह अल नीनो हो सकती है। अल नीनो एक मौसमीय स्थिति है, जिसके दौरान प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। इसका असर भारत के मानसून पर पड़ता है और अक्सर बारिश कम होती है। फिलहाल प्रशांत महासागर में स्थिति धीरे-धीरे अल नीनो की ओर बढ़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में एल नीनो कमजोर रह सकता है, लेकिन सितंबर तक यह मध्यम या मजबूत रूप ले सकता है।

यह भी पढ़ें : 6 जून को भारत लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

यह भी देखें: जयपुर रेलवे स्टेशन बनेगा World Class! जनता ने बताई हकीकत | Ground Report Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2