ISI : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 लोगों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन ISI एजेंटों के पास से हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक मिले हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।
निशाने पर धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें और सेना
गिरफ्तार हुए आतंकीयों के निशाने पर दिल्ली, मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें, मंत्रालय और सुरक्षाबल थे। जांच के मुताबिक यह आतंकी मॉड्यूल लंबे समय से तैयार किया जा रहा था। आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से भी संपर्क में थे। न्यूज एजेंसी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी दिल्ली, मुंबई और पंजाब के हैं। इनमें कुछ नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब मास्टरमाइंड और स्थानीय मददगारों की तलाश कर रही हैं।
फंडिंग और भर्ती नेटवर्क की जांच
दिल्ली पुलिस अब इस मॉड्यूल के फंडिंग स्रोतों, भर्ती प्रक्रिया और लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम की जांच कर रही है। साथ ही उन स्थानीय मददगारों और विदेशी हैंडलर्स की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जो कथित तौर पर इस साजिश में शामिल थे।
यह भी पढ़ें : “दावे विश्वगुरु के मगर देश में एक…” CUET-UG परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी पर राहुल गांधी ने घेरा
यह भी देखें : “मेरा फ़ोन, पर्स और सबकुछ…” सिंधी कैंप में कैमरे के सामने क्यों रोई महिला? | KBP Times



