KBP Times

राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद टूटा वैभव सूर्यवंशी का दिल,छलके आंसू, Video Viral

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi Emotional: IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स से हार के साथ राजस्थान रॉयल्स का खिताब जीतने का सपना टूट गया,लेकिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया. हार के बाद भावुक हुए वैभव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.हालांकि,इस सीजन में उनके बल्ले से निकले रिकॉर्डतोड़ रन और छक्कों ने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे बड़ा युवा सितारा बना दिया.

वैभव सूर्यवंशी की आंखों में छलके आंसू
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटन्स के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ राजस्थान का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया,जबकि गुजरात ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली. अब 31 मई को गुजरात टाइटन्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा.

हार के बाद भावुक हुए वैभव
मैच खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के डगआउट से एक भावुक तस्वीर सामने आई. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अकेले बैठे नजर आए और उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे थे.टीम का एक सपोर्ट स्टाफ सदस्य उन्हें सांत्वना देता दिखा. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई,जहां क्रिकेट प्रशंसकों ने युवा बल्लेबाज के जज्बे और समर्पण की सराहना की.

शतक से चूके,लेकिन दिल जीत लिया
बड़े मुकाबले के दबाव के बावजूद वैभव ने निडर अंदाज में बल्लेबाजी की. वह शतक से महज चार रन दूर रह गए,लेकिन उनकी विस्फोटक पारी ने मैच में रोमांच बनाए रखा.उनकी बल्लेबाजी ने साबित किया कि वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य ही नहीं,बल्कि वर्तमान के भी बड़े सितारे हैं. वैभव सूर्यवंशी का दूसरा आईपीएल सीजन शानदार रहा.उन्होंने 48.76 की औसत और 237.30 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने पूरे सीजन में 72 छक्के जड़कर आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने एक शतक लगाया और तीन बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने. भले ही राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो गया हो,लेकिन वैभव ने अपने प्रदर्शन से खुद को क्रिकेट जगत का नया सुपरस्टार साबित कर दिया.

यह भी पढ़ें: WCL 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का तीसरा सीजन अक्टूबर में होगा शुरू, 7 टीमें लेंगी हिस्सा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

2

2