KBP Times

WCL 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का तीसरा सीजन अक्टूबर में होगा शुरू, 7 टीमें लेंगी हिस्सा

WCL 2026 Announced

WCL 2026 Announced: दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग World Championship of Legends एक बार फिर वापसी करने जा रही है. अक्टूबर 2026 में इसके तीसरे सीजन की शुरुआत होगी, जिसमें क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर उतरते नजर आएंगे. युवराज सिंह, क्रिस गेल, हरभजन सिंह, एबी डिविलियर्स जैसे बड़े नामों की मौजूदगी से टूर्नामेंट और भी रोमांचक होने वाला है. इस बार लीग में कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी.

दिग्गजों की क्रिकेट जंग फिर होगी शुरू
World Championship of Legends का तीसरा सीजन अक्टूबर 2026 में शुरू होने जा रहा है. लगातार दो सफल सीजन के बाद इस लीग ने ग्लोबल लेवल पर अपनी अलग पहचान बना ली है. यह टूर्नामेंट रिटायर्ड और दिग्गज क्रिकेटर्स को एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर खेलने का मौका देता है, जिससे फैंस को पुराने स्टार्स का जलवा फिर से देखने को मिलता है. भारत बनाम पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड जैसे हाई-वोल्टेज मुकाबले इस सीजन की खास आकर्षण होंगे.

7 टीमों के बीच होगा बड़ा मुकाबला
इस बार लीग में कुल 7 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें एक नई टीम बांग्लादेश चैंपियंस भी शामिल की गई है. सभी टीमों के नाम इस प्रकार हैं- इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस, वेस्टइंडीज चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस. इन टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत फैंस के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आएगी. पिछले सीजन की तरह इस बार भी कई बड़े क्रिकेट स्टार्स मैदान में नजर आ सकते हैं. युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, हरभजन सिंह, ब्रेट ली, शॉन मार्श, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और इयोन मॉर्गन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की संभावित भागीदारी से टूर्नामेंट का स्तर और ऊंचा हो जाएगा.

सीजन 2 की शानदार सफलता
लीग का दूसरा सीजन बेहद सफल रहा था, जिसे दुनियाभर में 423 मिलियन लोगों ने देखा था. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इसे 1.2 बिलियन इम्प्रेशन मिले, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है. इस सफलता ने तीसरे सीजन के लिए उम्मीदों को और बढ़ा दिया है. लीग के CEO और फाउंडर हर्षित तोमर ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य फैंस को दिग्गज खिलाड़ियों के साथ फिर से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि World Championship of Legends अब दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग बन चुकी है और तीसरा सीजन इसे और ऊंचाई पर ले जाएगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2