KBP Times

हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में कटौती, 3 PSO हटाए गए, RLP संयोजक बोले- मेरे साथ हजारों युवा खड़े हैं…

Hanuman Beniwal

Hanuman Beniwal: नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में कटौती की गई है. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तीन पीएसओ को हटा दिया है. माना जा रहा है कि RLP संयोजक बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है. सुरक्षा कम किए जाने पर बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मैंने तो कभी सरकार से सुरक्षा मांगी ही नहीं थी, मेरी सुरक्षा के लिए प्रदेश के हजारों युवा हमेशा मेरे साथ खड़े हैं.

RLP संयोजक ने कहा कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा विवाद के दौरान तत्कालीन इंटेलिजेंस अधिकारी संजय अग्रवाल ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई थी. जयपुर से AK-47 से लैस कमांडो दिए थे. उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार मेरी क्या सुरक्षा करेगी. मैंने कई ताकतवर लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. जिसमें पेपर लीक गैंग और बजरी माफिया भी शामिल है. बेनीवाल ने सवाल करते हुए कहा कि पहले मुझे सुरक्षा क्यों दी गई थी और सुरक्षा क्यों हटाई गई सरकार को जवाब देना चाहिए.

“ईद के दौरान कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते थे”
वहीं हनुमान बेनीवाल ने कहा कि साधु-संतों के सम्मान में हुए आंदोलन के दौरान सरकार चाहती थी कि मैं जयपुर में प्रवेश करूं ताकि मुझे साधुओं के साथ हिरासत में लिया जा सके. ईद के दौरान कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते थे. सरकार भी मुझे किसी विवाद में फंसाना चाहती थी, हालांकि मैंने समझदारी से काम लिया और स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया.

नागौर जिले में पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
बता दें कि शुक्रवार को RLP संयोजक हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में तैनात जयपुर कमिश्नरेट के तीन पीएसओ को हटा दिया गया है. लेकिन नागौर जिले में उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार के दो मंत्रियों का पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बोला हमला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने क्या कहा?

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

Motivator/educator

प्रबोधकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

2

2