KBP Times

राजमंदिर सिनेमाहॉल के 50 साल पूरे होने पर दर्शकों के लिए फ्री में फिल्में

RajMandir

RajMandir : ऐसे समय में जब एकल थियेटर दम तोड चुके हैं या खस्ताहाल हालत में हैं वहीं अपनी वास्तुकला, शानदार माहौल और सिनेमा देखने के अलग अनुभव के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला जयपुर का राजमंदिर सिनेमा हॉल अपने 50 साल पूरे कर रहा है। सिनेमाहॉल प्रबंधक ने इस सेलिब्रेशन को खास अंदाज में मनाने का निर्णय लिया है। एक जून को 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजमंदिर में पांच फिल्में फ्री दिखाई जाएगी।

दर्शकों को तोहफा

राजमंदिर सिनेमा के मालिक सौरभ सुराणा के अनुसार इस सिनेमा हॉल की शुरुआत वर्ष 1976 में हुई थी। 50 साल पूरे होना जयपुर और सिनेमा प्रेमियों के प्यार का परिणाम है। राजमंदिर की ओर से एक जून को दर्शकों को मुफ्त में फिल्में दिखाई जाएंगी। दर्शकों को टिकट बुकमायशो और राजमंदिर के बॉक्स ऑफिस विंडो से बुक करनी होगी। सौरभ सुराणा के अनुसार राजमंदिर को लोगों ने 50 वर्षों तक बहुत प्यार और समर्थन दिया है। हमने सोचा कि इस बार शहरवासियों को हमारी ओर से प्यार का एक छोटा सा तोहफा दिया जाए। राज कपूर जब राजमंदिर आए थे, तब उन्होंने कहा था कि दुनिया को सीखना चाहिए कि फिल्म को प्रदर्शित कैसे किया जाता है।

ये 5 फिल्में दिखाई जाएंगी

गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के तहत राजमंदिर में उन फिल्मों को दिखाया जाएगा, जिन्होंने सिनेमा प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन फिल्मों में ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और क्लासिक फिल्म ‘चुपके-चुपके’ शामिल हैं। सौरभ सुराणा ने बताया- फिल्मों का चयन परिवारों को ध्यान में रखकर किया गया है। खासतौर पर “हम आपके हैं कौन” फिल्म राजमंदिर में करीब डेढ़ साल तक चली थी। वहीं “राम तेरी गंगा मैली” इस सिनेमाघर में 52 सप्ताह तक चली थी।

यह भी पढ़ें : क्या सिंगर हनी सिंह की होगी राजनीति में एंट्री? BJP के राष्ट्रीय महासचिव से की मुलाकात, किस मुद्दे पर हुई बात

यह भी देखें: प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

cockroach janta party

कॉकरोच जनता पार्टी का आज जयपुर में प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे

NCPI

बागी TMC सांसद ने चौंकाया, NCPI में विलय की घोषणा, बोले-NDA के साथ काम करेंगे

US-Iran Peace Deal

खत्म होगी अमेरिका-ईरान की जंग! अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को होंगे दस्तखत

Rail accident

ट्रेन में आग की अफवाह से घबराकर यात्री उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आकर चार की मौत

AC smart feature

AC में छिपे हैं स्मार्ट फीचर्स जिससे खत्म की जा सकती है कमरे की उमस

PM Modi France Visit

“भारत और फ्रांस का रिश्ता कुछ ऐसा…” फ्रांस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में बोले PM मोदी

ACB team arrest bangluru

Jaipur: दहेज केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले मांगी दो लाख की रिश्वत, बेंगलुरु पुलिस गिरफ्तार

Rahul Gandhi

“न अफसोस, न माफ़ी, उल्टा…” अमेरिकी हमले में भारतीय की मौत पर भड़के राहुल गांधी, PM मोदी को घेरा

kundli

व्यक्ति के जीवन और भाग्य के बारे में लग्न और नवांश कुंडली को जानिए

2

2