KBP Times

बाड़मेर में मजदूर आंदोलन के बीच विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, 5 घंटे चली वार्ता में नहीं बनी सहमति

Ravindra Singh Bhati

Ravindra Singh Bhati: बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस को लेकर चल रहा मजदूर आंदोलन मंगलवार को उस समय और गरमा गया, जब शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया. हालांकि समर्थकों ने तुरंत उनके कपड़ों से पेट्रोल साफ कर दिया और बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचाया, जहां जिला प्रशासन के साथ करीब पांच घंटे तक वार्ता हुई. मजदूर स्थानीय युवाओं को रोजगार, 8 घंटे की ड्यूटी और छंटनी रोकने की मांग को लेकर पिछले 39 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं.

मजदूरों की मांगों को लेकर बढ़ा आंदोलन
बाड़मेर जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस क्षेत्र में स्थानीय श्रमिकों, ड्राइवरों और ग्रामीणों का आंदोलन लगातार 39वें दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारी राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) पर स्थानीय युवाओं की अनदेखी और रोजगार से बाहर करने का आरोप लगा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि माइंस में 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए और नौकरी में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिले. मंगलवार को शिव विधायक शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी मजदूरों के समर्थन में करीब 500 गाड़ियों के काफिले के साथ गिरल गांव से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए. कलेक्ट्रेट से करीब एक किलोमीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग और बसें लगाकर काफिले को रोक दिया. इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ पैदल ही आगे बढ़े.

खुद पर पेट्रोल छिड़कने से मचा हड़कंप
कलेक्ट्रेट पहुंचने के दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई. इसी बीच विधायक भाटी ने अपने बैग से पेट्रोल की बोतल निकालकर खुद पर छिड़क लिया. समर्थकों ने तुरंत कपड़ों से पेट्रोल साफ कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने विधायक और समर्थकों को हिरासत में लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचाया. इसके बाद कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट के साथ करीब पांच घंटे तक वार्ता चली. वार्ता के बाद विधायक भाटी ने कहा कि कुछ मांगों पर सहमति बनी है, लेकिन कई मुद्दों पर अभी बातचीत बाकी है. उन्होंने साफ कहा कि मजदूरों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

पॉइंट्स के जरिए समझिए पूरा मामला
1. मजदूरों की मांगों को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी मंगलवार को 500 गाड़ियों के काफिले के साथ गिरल गांव से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने कलेक्ट्रेट से पहले ही उनका काफिला रोक दिया.
2. काफिला रोके जाने के बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे. इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बीच भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया.
3. विधायक भाटी ने एक दिन पहले चेतावनी दी थी कि यदि मजदूरों की मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे.
4. इससे पहले हाईकोर्ट ने गिरल माइंस से लिग्नाइट परिवहन शुरू कराने और वाहनों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। साथ ही प्रशासन को बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए थे.

यह भी पढ़ें: “जोधपुर के 40% पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके…” पूर्व CM अशोक गहलोत ने X पर पोस्ट कर सरकार को घेरा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2