KBP Times

Fashion Tips; ज्यादा वजन या प्लस साइज है तो चिंता नहीं, ऐसे दिखें स्लिम

Fashion Tips for plus size

Fashion Tips: फैशन की बात चलती है तो महिलाओं का ज़िक्र अपने आप हो जाता है। लेकिन जब महिलाओं का वजन ज्यादा होता है या वो प्लस साइज़ की होती है तो अपने मन मुताबिक़ फैशन या ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर पाती हैं। अगर आपका वजन भी ज्यादा है और आप स्टाइलिश कपड़े नहीं पहन पाती हैं तो चिंता की बात नहीं आपके लिए हैं यह कुछ बेहतरीन टिप्स –

स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए Fashion Tips 

सही फिटिंग- वजन ज्यादा होने पर बहुत ढीले कपड़े आपको भारी दिखा सकते हैं, जबकि टाइट कपड़े अनचाहे उभारों को दिखा सकते हैं। इसलिए हमेशा शरीर के अनुसार सही फिटिंग वाले कपड़े चुनें

गहरे रंगों का चुनाव- वजन ज़्यादा होने पर महिलाओं को काले, मरून, गहरे नीले और बोतल हरे रंग के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। ये दराक रंग आपको फौरन स्लिमिंग इफ़ेक्ट देते हैं।

मोनोक्रोमैटिक लुक– अगर आपका वेट ज़्यादा है तो आप मोनोक्रोमैटिक लुक को वार्डरोब में शामिल करें। मोनोक्रोमैटिक यानी सिर से पैर तक एक ही रंग के कपड़े पहना। एक ही रंग के प्कपडे पहनने से से शरीर लंबा और पतला दिखता है।

वी नेक और डीप नेकलाइन- वजन ज़्यादा होने पर गर्दन अक्सर छोटी होती है या बैठी होती है। ऐसे में अपने गर्दन को लंबा और पतला दिखाने के लिए अपने ड्रेस के नेकलाइन का पैटर्न वी नेक या डीप रखें ।

ए लाइन और रैप स्टाइल- प्लस साइज़ होने पर ए-लाइन ड्रेसेस या कुर्तियां आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन होती हैं। इस तरह के ड्रेसेस पेट और कूल्हे के हिस्से को छिपाती हैं।

फैब्रिक का चुनाव- हमेशा ऐसा फैब्रिक चुनें जो पतला और सॉफ्ट हो जैसे-शिफॉन, जॉर्जेट, लिनेन और मटका सिल्क जैसे हल्के कपड़े। वजन ज़्यादा होने पर आप बहुत कड़े या भारी फैब्रिक को पहनने से बचें।

प्रिंट्स और एक्सेसरीज- प्लस साइज़ की महिलाओं को हमेशा छोटे प्रिंट्स पहनने चाहिए और बड़े प्रिंट्स को पहनने से बचना चाहिए। लंबी कुर्तियां और सिगरेट पैंट का कॉम्बिनेशन भी अच्छा लगता है। साथ ही फिटिंग वाले कपड़ों के नीचे सही शेपवियर पहनने से बॉडी शेप बेहतर दिखता है। इन Fashion Tips को अपनाकर और आत्मविश्वास के साथ स्टाइल करके आप शानदार दिख सकती हैं।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2