KBP Times

CBSE ने रीचेकिंग फीस में की कटौती, नंबर बढ़े तो मिलेगा पूरा रिफंड

CBSE fees

CBSE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)ने 12वीं के नतीजों के बाद छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए आंसर शीट की स्कैन कॉपी मंगाने, नंबरों के वेरिफिकेशन और रीइवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) की फीस में भारी कटौती की है। शिक्षा मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है कि कॉपियों की डिजिटल चेकिंग (ऑन स्क्रीन मार्किंग) को लेकर उठे विवाद और ज्यादा फीस की शिकायतों के बाद बोर्ड ने यह अहम फैसला लिया है।

कितनी लगेगी फीस

CBSE नए नियमों के मुताबिक, अब छात्र-छात्राओं को चेक की गई आंसर शीट की स्कैन कॉपी पाने और नंबरों के वेरिफिकेशन के लिए सिर्फ 100 रुपये देने होंगे। वहीं किसी एक खास सवाल के रीइवैल्यूएशन के लिए 25 रुपये फीस तय की गई है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि, अगर रीइवैल्यूएशन के बाद स्टूडेंट्स के नंबर बढ़ते हैं तो उसे पूरी फीस रिफंड (वापस) कर दी जाएगी।

पहले चुकानी पड़ती थी भारी रकम

इससे पहले स्टूडेंट्स को स्कैन कॉपी मंगाने के लिए प्रति विषय 700 रुपये और वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये चुकाने पड़ते थे। वहीं पहले प्रति प्रश्न रीइवैल्यूएशन की फीस 100 रुपये थी। स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार के अनुसार फीस के इस नए ढांचे का मकसद इस पूरी प्रक्रिया को स्टूडेंट्स के लिए आसान पारदर्शी और ज्यादा से ज्यादा लोगों की पहुंच में लाना है।

ऑन स्क्रीन मार्किंग पर भी दी सफाई

नई दिल्ली में हुई CBSE प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय कुमार ने ऑन स्क्रीन मार्किंग (व्ैड) सिस्टम पर भी स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि, यह सिस्टम पहली बार लागू नहीं हो रहा है। सीबीएसई ने 2014 में भी इसे शुरू किया था लेकिन तब तकनीकी और बुनियादी ढांचे की कमियों के कारण इसे बड़े पैमाने पर जारी नहीं रखा जा सका।

98 लाख कॉपियों की हुई डिजिटल चेकिंग

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बार करीब 98 लाख आंसर शीट को स्कैन करके पीडीएफ फाइल में बदला गया और फिर डिजिटल चेकिंगके लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि, स्कैनिंग के दौरान तीन स्तर की सुरक्षा अपनाई गई ताकि, कोई पेज छूटे नहीं सब कुछ साफ पढ़ा जा सके और सुरक्षा कोडिंग की सही तरीके से जांच हो सके। साथ ही बोर्ड ने यह जानकारी भी दी कि जिन 13 हजार कॉपियों की स्याही खराब थी या वे स्कैन होने लायक नहीं थीं उन्हें मैनुअल तरीके (हाथों से) चेक किया गया है।

यह भी पढ़ें : स्कूलों में आज से गर्मियों की छुट्टियां, बच्चों को सिर्फ 35 दिन का ही समर वेकेशन

यह भी देखें : जयपुर का कचरा बना ज़हर! लंगड़ियावास लैंडफिल से पानी तक हुआ जहरीला। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2