KBP Times

NEET यूजी परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान

NEET UG 2026 Exam Cancelled

NEET UG 2026 Exam Cancelled: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि NTA ने NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है. NTA ने कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है. परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा.

रजिस्‍ट्रेशन दोबारा करवाने की जरूरत नहीं
NTA ने जानकारी दी है कि स्टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा. परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव नहीं होगा. रीएग्जाम के लिए नए एडमिट कॉर्ड भी जारी किए जाएंगे. इसके अलावा परीक्षा में शामिल छात्रों की फीस भी वापिस की जाएगी.

स्टूडेंट्स के पास मिले थे गेस पेपर
बता दें कि 3 मई को देशभर में NEET 2026 परीक्षा हुई थी. आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा का पर्चा पहले ही लीक हो गया था. राजस्थान में कई स्टूडेंट्स के पास हाथ से लिखा हुआ गेस पेपर मिला है. जिसके सवाल असल परीक्षा से मैच हो रहे हैं. 10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी SOG ने इंटेल इनपुट पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इसमें सीकर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के जुड़े करियर काउंसलर भी शामिल है. जांच के दौरान सामने आया कि परीक्षा के 720 में से 600 नंबर के सवाल 2 दिन पहले ही सीकर के स्टूडेंट्स के पास पहुंच गए थे. एसओजी अभी मामले की जांच कर रही है. एजेंसी मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ रही है. सभी संदिग्धों के सोशल मीडिया चैट और कॉल लॉग्स खंगाले जा रहे हैं. गेस पेपर किस तरह से लोगों के पास पहुंचा है एसओजी इसकी जांच कर रही है.

2024 में भी हुआ था पेपर लीक
बता दें कि साल 2024 में भी NEET यूजी परीक्षा लीक होने के चलते कुछ सेंटर्स पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी. परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी. 6 मई को NTA ने पेपर लीक की बात से इनकार कर दिया था. इसकी बिहार और झारखंड में भी जांच हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी पेपर लीक से इनकार कर दिया था और कुछ सेंटर पर 1539 स्टूडेंट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी.

यह भी पढ़ें: दूसरी बार असम के CM बने हिमंता बिस्मा सरमा, रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, अतुल बोरा, चरण बोरो बने मंत्री

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

2

2