KBP Times

दूसरी बार असम के CM बने हिमंता बिस्मा सरमा, रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, अतुल बोरा, चरण बोरो बने मंत्री

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony:हिमंता बिस्मा सरमा ने आज मंगलवार को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने सरमा के अलावा चार अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. हिमंता के अलावा जिन चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली उनमें बीजेपी के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो का नाम शामिल है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. बता दें कि असम चुनाव में एनडीए को दो-तिहाई बहुमत से जीत मिली है. असम में सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत है जबकि बीजेपी अकेले 82 सीटों पर विजयी हुई. सरमा लगातार दूसरी बार सीएम बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि असम के लिए आज का दिन बेहद खास है. लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार ने सत्ता संभाली है. डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. उन्होंने एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और राज्य के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं. उनके आगामी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं. रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग को असम सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. असम की प्रगति और विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उनके प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.

शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है. असम में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है. लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा पर जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं असम की जनता को प्रणाम करता हूं. मेरा विश्वास है कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार असम बदला है, अब ये असम के विकास के 5 साल होंगे.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम सबके लिए बहुत सुखद दिन है. असम में तीसरी बार भाजपा सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बन रही है. ये हिमंत बिस्वा सरमा की मेहनत है जिन्होंने असम में हर एक व्यक्ति के लिए बहुत सुंदर कार्य किया और जनता ने भी पूरा विश्वास और आशीर्वाद उन्हें दिया.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि असम में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है. हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि सबसे पहले मैं हिमंत बिस्वा सरमा को दूसरी बार असम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देना चाहूंगा. असम की जनता का धन्यवाद, जिन्होंने हमारी ‘डबल इंजन’ सरकार को असम में दोबारा चुना. मैं इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहूंगा.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि असम की जनता को मैं बधाई देता हूं. बंगाल चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की बड़ी जीत हुई है. आने वाले दिनों में ओडिशा, बिहार, असम, त्रिपुरा, सिक्किम में पीएम मोदी का जो सपना है पूर्वोदय का विकास उसके लिए काम करेंगे.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है.

यह भी पढ़ें: NEET यूजी परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच, नई तारीखों का जल्द होगा ऐलान

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2