KBP Times

“CM का मतलब बस यही…” योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कसा तंज

Akhilesh Yadav

UP CM Yogi Adityanath Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में आज रविवार को दूसरी बार योगी कैबिनेट में विस्तार किया गया है. 2 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 2 राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है. योगी कैबिनेट में विस्तार पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि समय बिताने के लिए करना है कुछ काम. वैसे भी मंत्रिमंडल के विस्तार में तो इनका कोई काम है नहीं. उधर से पर्ची आएगी, यहां तो सिर्फ़ पढ़ी जाएगी. भाजपा राज में वैसे भी CM का मतलब बस यही रह गया है : Courier-Messenger. वैसे जनता पूछ रही है कि फ़िल्म सबसे आगे बैठकर देखेंगे या पीछे बैठकर? जनता का अनुरोध है कि फ़िल्म ध्यान से देखिएगा… हो सकता है ‘कर्मफल-कंसफल’ का सिद्धांत समझकर कुछ जागरण हो जाए और कुछ अच्छा बदलाव भी.

“बुराई इंसान को और बुरा बनाती जाती है”
अखिलेश ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि हम तो यही मानते हैं कि मूल रूप से व्यक्ति नहीं उसका ‘लालच-लोभ’ ही बुरा होता है, जो धीरे-धीरे उसका दुराचरण बन जाता है. बुराई इंसान को और बुरा बनाती जाती है. इसके विपरीत ये भी सच है कि जब व्यक्ति ‘स्वार्थ’ को छोड़कर ‘परमार्थ’ के मार्ग पर चल निकलता है तो सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है, वो मानवता के लिए सार्थक साबित हो सकता है. अपने अंदर की सौ बुराइयों के ऊपर चंद अच्छाइयां जीत हासिल कर सकती हैं, यही महाकाव्यों का गहरा आंतरिक संदेश है. अपनी गलतियों और दुर्भावनाओं के लिए प्रायश्चित करने का कोई स्थान नियत नहीं होता है, इसके लिए अंदर का प्रकाश चाहिए जो सैकड़ों लोगों के बीच ‘अंधेरे बंद परिसर’ में भी हो सकता है. तमसो मा ज्योतिर्गमय!

यह भी देखें: Jaipur: विराटनगर के साईंवाड़ गांव की बदहाल सड़कें | PM सड़क योजना की खुली पोल! | KBP Times

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ?
सबसे पहले बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली. इसके बाद विधायक मनोज पांडेय ने शपथ ली. इन दोनों नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. तीसरे नंबर पर अजीत पाल और फिर सोमेंद्र तोमर ने शपथ ली. दोनों विधायक पहले राज्य मंत्री थे, अब उन्हें राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है. उनके अलावा कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने शपथ ली. चारों को राज्यमंत्री बनाया गया है. कृष्णा पासवान ने शपथ ग्रहण के बाद जय श्री राम के नारे लगाए. नए मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं. भूपेंद्र चौधरी को PWD विभाग दिए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: यूपी में योगी कैबिनेट का विस्तार, 6 नए मंत्री बने, 2 का प्रमोशन,जय श्रीराम के लगे नारे

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

2

2