KBP Times

यूपी में योगी कैबिनेट का विस्तार, 6 नए मंत्री बने, 2 का प्रमोशन,जय श्रीराम के लगे नारे

UP CM Yogi

UP CM Yogi Adityanath Cabinet Expansion:उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज रविवार को दूसरी बार योगी कैबिनेट में विस्तार हुआ है. 2 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 2 राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है. सबसे पहले बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली. इसके बाद विधायक मनोज पांडेय ने शपथ ली. इन दोनों नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. तीसरे नंबर पर अजीत पाल और फिर सोमेंद्र तोमर ने शपथ ली. दोनों विधायक पहले राज्य मंत्री थे, अब उन्हें राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है. उनके अलावा कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने शपथ ली. चारों को राज्यमंत्री बनाया गया है. कृष्णा पासवान ने शपथ ग्रहण के बाद जय श्री राम के नारे लगाए. नए मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं. भूपेंद्र चौधरी को PWD विभाग दिए जाने की संभावना है.

बता दें कि कल शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने पहुंचे थे. करीब 45 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को नए बनने वाले मंत्रियों की लिस्ट सौंपी. अब यूपी सरकार में सीएम योगी को मिलाकर कुल 60 मंत्री है. इससे पहले योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 5 मार्च 2024 को हुआ था.

शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों ने क्या कहा?
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हम संगठन के कार्यकर्ता है और पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री मोदी हमें जो भूमिका दे देते हैं उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है. मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूं कि मुझे इस रूप में काम करने का अवसर दिया है. मैं नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा. मेरी कोई अपेक्षाएं नहीं है, मुख्यमंत्री के आदेश का हम पालन करेंगे.
मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और अपनी पार्टी का आभार व्यक्त करूंगा कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी है. पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका हम पालन करेंगे. हम पार्टी के कार्यकर्ता है, पार्टी जो दिशा-निर्देश देगी उसपर काम करेंगे.
मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है. भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं अच्छे से निर्वहन करने का पूरा प्रयास करूंगा.
मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा के भाव से हम काम करेंगे, उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अच्छे से अच्छा काम करेंगे.
मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का मैं धन्यवाद करती हूं. मुख्यमंत्री और संगठन के लोग मुझे जो भी दायित्व देंगे उसका मैं निर्वहन करूंगी.

“हम विकसित उत्तर प्रदेश बनाएंगे”
मंत्रियों पर शपथ ग्रहण पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि नए साथियों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं. विकसित भारत का संकल्प जो प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है, अब उस ओर नए मंत्रिमंडल के साथी एकसाथ काम करेंगे और उत्तर प्रदेश को हम विकसित उत्तर प्रदेश बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: “मौका मिलते ही DMK की पीठ में घोंपा छुरा…” बेंगलुरु में PM मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2