KBP Times

थलापति विजय के समर्थन में उतरे उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और CPI, राज्यपाल पर खड़े किए सवाल

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay News:तमिलनाडु में सरकार गठन के मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार जाएं तो कोई राष्ट्रपति शासन नहीं होना चाहिए. कितने ऐसे केस हैं जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि चुनाव के बाद अकेली सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए. यही हुआ था जब अटल बिहारी वाजपेयी ने 13 दिन की हुकूमत बनाई, तब राष्ट्रपति ने उनसे नहीं कहा था कि पहले संख्या दिखाएं. उनकी सरकार आई, जब उनके पास संख्या नहीं थे तो उन्होंने इस्तीफा दिया. आज भी विजय को सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए, विधानसभा में वे अपनी संख्या साबित कर पाए तो रहेंगे नहीं तो इस्तीफा देना पड़ेगा.

“राज्यपाल किसके लिए काम कर रहे हैं?”
तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा TVK से सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की मांग पर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अगर सबसे बड़ी पार्टी सरकार बनाने का दावा कर रही है तो उन्हें सरकार बनाने देना चाहिए और राज्यपाल के आवास पर नहीं सदन में बहुमत साबित करने दें. राज्यपाल किसके लिए काम कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें:तमिलनाडु में सरकार पर सस्पेंस बरकरार, TVK कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, स्टालिन का फैसला बदल सकता है विजय की किस्मत

“राजभवन में एजेंट बैठे हैं”
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा कि TVK के 108 विधायक चुनकर आएं हैं. संविधान कहता है कि सबसे बड़ी पार्टी को सबसे पहले बुलाया जाता है और बहुमत सिद्ध करने का जो फ्लोर है वो विधानसभा है. भारतीय जनता पार्टी के जो राजभवन में एजेंट बैठे हैं, नाम तो लोकभवन किया है न, नाम का लोकभवन है. 108 वाले पार्टी को सबसे पहले बुलाना चाहिए, ये हमारा संविधान कहता है.

“जनादेश का सम्मान करना चाहिए”
CPI नेता डी. राजा ने तमिलनाडु में सरकार के गठन पर कहा कि राज्यपाल को सबसे बड़ी पार्टी TVK को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए. यही हमारी पार्टी का स्टैंड है. राज्यपाल को संविधान का पालन करना चाहिए. हमारी पार्टी की बैठक चेन्नई में हो रही है. दिल्ली में भी हमारी पार्टी की बैठक होगी. आज शाम तक हम घोषणा करेंगे. जनादेश का सम्मान करना चाहिए, जनादेश मुख्य तौर पर TVK के हक में है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2