West Bengal Violence:पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विजयी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक हिंसा करने की जरूरत नहीं है. एकदम शांति बनाए रखे. जो गुंडा, भ्रष्टाचारी, बलात्कारी है आने वाले दिन भाजपा सरकार इस पर काम करेगी. संदेशखाली का जब खुलासा हुआ तब शाहजहां ने अपने ऑफिस में बेटी-बहनों को बुलाकर उन पर हत्याचार किया. संदेशखाली की पीड़ितों ने ये आरोप लगाया था इसलिए मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को मैं अपील कर रहा हूं कि कोई भी ऐसी घटना नहीं होना चाहिए.
बंगाल चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा पर भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि सुबह तृणमूल की सरकार थी शाम को भाजपा की बन गई. आप लोग निश्चिंत रहें, जो भी हिंसा करे आप थाने में फोन करें. अराजकता करने वाला गिरफ्तार होगा. हमारे नेता सुवेंदु अधिकारी हैं, उन्होंने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है.
यह भी पढ़ें: “ज़िद उनका नास कर रही है…” BJP नेता उमा भारती ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
हिंसा पर TMC ने क्या कहा?
TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि जो बहुत सारी जगहों पर हिंसा चल रही है, अभी तो चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. भाजपा के लोग जिस तरह से हमला कर रहे हैं और उसे लेकर कई नेता बयान दे रहे हैं ये दोनों बातें अलग है. जो काम ये लोग कर रहे हैं वो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. 2011 में हमने कहा था कि हम बदला नहीं बल्कि बदलाव चाहते हैं. लेकिन अभी जो हो रहा है, जिस तरह से चुनाव आयोग ने मतगणना की, उसे लेकर हमारे आरोप हैं. उसके बाद नीतिगत तरीके से हमले किए जा रहे हैं, ये ठीक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी ने निर्णय लिया. हमारी चेयरपर्सन और सुप्रीमो ममता बनर्जी ने जो अनुदेश दिया है उसका हम लोग पालन करेंगे.
वहीं कोलकाता के प्रसिद्ध हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) इलाके में बुलडोजर कार्रवाई पर कुणाल घोष ने कहा कि ये बुल्डोजर कोई सकारात्मक संकेत नहीं है. कल जो बुल्डोजर कार्रवाई की गई उससे बहुत सारे रोजगार प्रभावित हुए. जो आरोप हमारे पास आ रहे हैं उसके बाद पार्टी जो भी कदम उठाएगी वो हमारी चेयर पर्सन और हमारे AITC नेशनल जनरल सेक्रेटरी ने स्पष्ट कर दिया है.



