KBP Times

“हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता…” बंगाल के नतीजों के बाद राहुल गांधी का बीजेपी पर जोरदार हमला

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi:पश्चिम बंगाल के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं – क्या उन्हें BJP की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है. जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं – वो ख़ुद “Remote Controlled” हैं. उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.

बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ऐतहासिक जीत दर्ज की है. उन्होंने 294 में से 207 सीटों पर जीत मिली है. इसके बाद टीएमसी और कांग्रेस ने वोट चोरी का आरोप लगाया है. राहुल गांधी पहले भी वोट चोरी का मुद्दा उठाकर बीजेपी पर बड़े आरोप लगा चुके हैं. पिछले साल भी राहुल गांधी ने भी वोट चोरी को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ा था, उन्होंने कुछ दस्तावेज पेश कर लोकसभा और कुछ राज्यों के चुनाव में चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया था.

ममता बनर्जी ने भी लगाया वोट चोरी का आरोप
पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं, बल्कि हमें हराया गया है, विलेन चुनाव आयोग है. चुनाव आयोग की मदद से बीजेपी ने 100 सीटें लूटीं. दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने वाला खलनायक बन गया. क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया. हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया. सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया. उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और भाजपा ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला. यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है. हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं. उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए. जब ​​हम कोर्ट गए तो 32 लाख नाम शामिल किए गए. उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला. मैंने अपनी ज़िंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा.

यह भी पढ़ें: Punjab Bomb Blast: “यह भाजपा की चुनाव की तैयारी है…” जालंधर-अमृतसर में ब्लास्ट पर बोले CM मान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2