KBP Times

गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाएगी अमरूद के पत्तों की चाय

Guava leaf tea for gastric

Chaaye (Tea) अगर आपको गैस की शिकायत रहती है या कब्ज रहता है तो अमरूद के पत्तों की चाय आपकी समस्या के लिए लाभकारी है। अमरुद का फल जितना स्वादिष्ट होता है, उसके पत्ते भी उतने ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। पुराने समय से ही अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं के लिए अमरूद के पत्तों की चाय पीकर देखि्ए यह आपके लिए एक “रामबाण“ साबित हो सकती है। दरअसल अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन सी पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। ऐसे में जानते हैं अमरूद के पत्तों की चाय पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।

कब्ज से राहत

अमरूद के पत्तों की चाय नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करती है। यह मल को नरम बनाने और आंतों की सफाई करने में मदद करती है, जिससे पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या दूर होती है।

गैस और ब्लोटिंग को करे कम

पेट में गैस बनने का मुख्य कारण खाना का ठीक से न पचना होता है। अमरूद के पत्तों में मौजूद एंजाइम्स पाचन एंजाइम्स के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे खाना आसानी से पच जाता है और पेट फूलने की समस्या नहीं होती।

वजन घटाने में सहायक

अमरूद के पत्तों की चाय स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकती है, जिससे शरीर में फैट जमा नहीं होता और वजन कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

कई शोधों के मुताबित, अमरूद के पत्तों की चाय ब्लड शुगर लेवल को कम करने और इंसुलिन प्रतिरोध को सुधारने में प्रभावी है।

हार्ट हेल्थ के लिए

यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें : बालों में डेंड्रफ है तो नींबू लगाएं, यह चमक भी बढ़ाएगा

त्वचा और बाल

इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स चेहरे के मुंहासों को दूर करते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को भी कम कर सकते हैं।

यह भी देखें : JCTSL मजदूर कांग्रेस का शहीद स्मारक पर हल्ला बोल, बकाया एरियर भुगतान की मांग। KBP Times

बनाने का तरीका

सबसे पहले अमरूद के पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद एक पैन में 2 कप पानी उबालें। उबलते पानी में पत्ते डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक पानी आधा न रह जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और चाय को छान लें। स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं।

कब और कैसे पिएं?

गैस और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इस चाय का सेवन सुबह खाली पेट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2