KBP Times

ईरान ने भारत के जहाज को रोका, होर्मुज से बिना इजाज़त गुजरने का लगाया आरोप

Hormuz Strait

Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट से भारत की ओर आ रहे एक जहाज को ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड ने रोककर कब्जे में ले लिया है। ईरान ने आरोप लगाया है कि जहाज बिना इजाजत होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहा था। लाइबेरिया के फ्लैग वाला एपामिनोडेस नाम का यह कंटेनर शिप गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था। ईरानी नौसेना के मुताबिक जहाज के नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की गई थी, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।

इजराइल के दूसरे जहाज को भी जब्त किया

होर्मुज स्ट्रेट में कार्रवाई के दौरान IRGC ने जहाज को इंटरसेप्ट कर अपने कब्जे में लिया और उसे तट की ओर ले गई। इसके अलावा इजराइल से जुड़े फ्रांसेस्का नाम के दूसरे जहाज को भी जब्त किया गया है। इसके अलावा यूफोरिया नाम के जहाज पर हमला भी किया गया है। इससे पहले खबरें आई थीं कि एक जहाज पर ईरान के पास फायरिंग हुई, जबकि दूसरा ओमान के तट के पास हमले में क्षतिग्रस्त हुआ था।

ईरान की IRGC ने 2 जहाज जब्त किए

ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों को जब्त कर लिया है। ईरान ने कहा है कि इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। IRGC के मुताबिक MSC फ्रांसेस्का और एपामिनोडेस नाम के जहाजों पर कार्रवाई की गई। इन पर बिना अनुमति संचालन करने और नेविगेशन सिस्टम से छेड़छाड़ कर समुद्री सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप है। इससे पहले खबरें आई थीं कि इन जहाजों पर फायरिंग भी हुई थी। एक जहाज ओमान के पास हमले में क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि दूसरे को ईरान के पास निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का सीजफायर बढ़ाने का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी रहेगी जारी

यह भी देखें : राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 में बवाल! जयपुर हाईकोर्ट में फर्जी वोटिंग पर हंगामा, मतदान स्थगित

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NIA chargesheeet

NIA बोली-दिल्ली के लाल किले के नजदीक धमाका एक आत्मघाती बम हमला था

Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी ने अफसरों से पूछा-सरकार पैसे दे रही तो काम क्यों नहीं हो रहा?

Open AI

Open AI का 181 साल पुरानी गणित पहेली सुलझाने का दावा, गणितज्ञों को चिंता

supreme court to Noida court

सुप्रीम कोर्ट की नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकार, CJP के प्रदर्शन में शामिल छात्र को भेजा था नोटिस

India-Russia deal

BRICS से पहले रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव, मोदी-पुतिन कर सकते है साइन

Voting in Jaipur

जयपुर की 18 निकायों में मतदान जारी; शाहपुरा, चाकसू, कानोता में EVM में आई खराबी

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

2

2