KBP Times

ड्रग्स के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, बार डांसर के घर से 6 करोड़ की खेप बरामद

Maharashtra Police

Police : महाराष्ट्र पुलिस ने कल्याण स्थित टिटवाला में एक हाईप्रोफाइल सोसायटी के आलीशान घर से करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है, बताया जाता है कि महिला पहले डांस बार में काम करती थी और बाद में ड्रग्स सप्लायर बन गई. महाराष्ट्र पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा भी हुआ है। पुलिस के अनुसार बरामद ड्रग्स की मात्रा और उसकी क्वालिटी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. शुरुआती जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है.

नशे के विरुद्व अभियान

मुंबई पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया था. इसी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने टिटवाला स्थित एक पॉश सोसायटी के घर में छापा मारकर करीब 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कीं. इन गोलियों की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा बताई जा रही है.

नेटवर्क की कड़ियां

इस पूरे मामले की शुरुआत साकीनाका से हुई छापेमारी से जुड़ी है. पुलिस ने सबसे पहले 200 एक्स्टेसी गोलियों के साथ इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान उसने सुफियान नाम के एक शख्स का नाम बताया, जो इस रैकेट का अहम कड़ी था. इसके बाद पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं और धीरे-धीरे जांच टिटवाला तक पहुंच गई. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस महिला तक पहुंच गई। पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के मार्गदर्शन में टीम ने लगातार तीन दिनों तक तकनीकी सबूत जुटाए. लोकेशन ट्रैकिंग और सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की गई. आखिरकार टीम टिटवाला स्थित उसके घर तक पहुंची और शनिवार रात छापा मारा गया. जब घर की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई, जिसे देखकर पुलिस टीम भी चौंक गई.

बेफिक्र रही महिला

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला को इस बात का पूरा भरोसा था कि पुलिस उसके घर तक नहीं पहुंच पाएगी. इसी वजह से उसने इतना बड़ा स्टॉक अपने घर में ही छिपाकर रखा था. बरामद एक्स्टेसी गोलियों पर मर्सिडीज और डॉलर जैसे चिन्ह बने हुए थे. इससे पहले नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले में भी इसी तरह के चिन्ह वाली गोलियां मिली थीं. इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस रैकेट का संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से हो सकता है. महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन और 7 से 8 सिम कार्ड भी मिले हैं. जांच में पता चला है कि वह ड्रग्स सप्लाई के लिए अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल करती थी, ताकि पुलिस को ट्रैक करने में मुश्किल हो. फिलहाल पुलिस इन सभी मोबाइल और सिम कार्ड के डेटा की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना ने आतंकियों और उनके आकाओं को दी चेतावनी, पहलगाम हमले की पहली बरसी कल

डांस बार से ड्रग्स सप्लाई के धंधे में

आरोपी की पृष्ठभूमि भी काफी चौंकाने वाली है. जांच में सामने आया है कि महिला पहले डांस बार में काम करती थी और धीरे-धीरे ड्रग्स सप्लाई के धंधे में शामिल हो गई. उसकी दो शादियां हो चुकी हैं और उसके एक पति का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. पुलिस अब उसके पुराने संपर्कों और नेटवर्क को खंगाल रही है, ताकि इस रैकेट के अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. अंमली पदार्थ विरोधी विभाग ने जांच तेज कर दी है और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि मुंबई और उसके आसपास ड्रग्स नेटवर्क काफी गहराई तक फैला हुआ है. पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने की तैयारी में है. एंटी नारकोटिक्स सेल की इस कार्रवाई को शहर में ड्रग्स के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.

यह भी देखें : महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक जंग? BJP ने निकाली पदयात्रा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2