KBP Times

White शर्ट का पेंट या जींस के साथ ऐसे करें कॉम्बीनेशन की दिखें Stylish

White Shirt

White : नौकरीपेशा पुरुष या महिलाओं के लिए White शर्ट ऑफिस के लिए सबसे अच्छी पसंद होती है। व्हाइट शर्ट के साथ फॉरमल पेंट एक सभ्य ड्रेस मानी जाती है। यही कारण है कि ऑफिस जाने वाले हर पुरुष की अलमारी का यह होती है। दरअसल व्हाइट शर्ट की सादगी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. यही वजह है कि एक ही सफेद शर्ट को अलग-अलग तरीके से पहनकर आप ऑफिस से लेकर पार्टी तक हर जगह अलग अंदाज में नजर आ सकते हैं. सही तरीके से स्टाइल किया जाए, तो यह लुक इतना आकर्षक बन जाता है कि लोग बार-बार मुड़कर देखने पर मजबूर हो जाते हैं.

सफेद शर्ट और जींस

किसी जगह घूमने जा रहे हैं या पार्टी में आप एक साफ-सुथरा और कंफर्टेबल लुक चाहते हैं, तो White शर्ट के साथ जींस सबसे आसान और भरोसेमंद विकल्प है. हल्का ब्राउन बेल्ट और कैजुअल जूते इस लुक को और निखार देते हैं. यह स्टाइल डेट, आउटिंग या सेमी-फॉर्मल मौके के लिए बिल्कुल सही बैठता है.

सफेद शर्ट के साथ काला सूट

फॉर्मल मौकों के लिए White शर्ट के साथ काला सूट हमेशा क्लासिक रहता है. अच्छी तरह प्रेस की हुई शर्ट, फिटिंग वाली पैंट और साथ में काले जूते और टाई, ये सब मिलकर एक दमदार और प्रोफेशनल लुक देते हैं. यह स्टाइल ऑफिस मीटिंग से लेकर पार्टी तक हर जगह काम करता है.

सफेद शर्ट के साथ ग्रे पैंट

अगर आप कुछ हल्का और संतुलित लुक चाहते हैं, तो White शर्ट के साथ ग्रे पैंट पहन सकते हैं. यह कॉम्बिनेशन न ज्यादा फॉर्मल लगता है और न ही ज्यादा कैजुअल. चाहें तो इसके साथ ब्लेजर जोड़कर इसे और स्टाइलिश बनाया जा सकता है, या फिर बिना ब्लेजर के भी इसे आरामदायक अंदाज़ में पहना जा सकता है.

नेवी ब्लेजर के साथ सफेद शर्ट

नेवी ब्लेजर के साथ White शर्ट एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो हमेशा एलिगेंट दिखता है. यह लुक खासतौर पर बिजनेस मीटिंग या स्मार्ट कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट होता है. कॉलर खुला रखें या टाई जोड़ें, दोनों तरह से यह स्टाइल आकर्षक लगता है.

खाकी पैंट के साथ सफेद शर्ट

कैजुअल और सेमी-फॉर्मल के बीच संतुलन बनाने के लिए खाकी पैंट के साथ सफेद शर्ट एक बेहतरीन विकल्प है. आस्तीन हल्की मोड़ लें तो लुक और रिलैक्स लगता है, जबकि शर्ट को अंदर डालकर पहनने से वही लुक थोड़ा ज्यादा शार्प हो जाता है.

सफेद शर्ट के साथ स्टाइलिश जूते या स्नीकर्स

अगर आप थोड़ा अलग और मॉडर्न दिखना चाहते हैं, तो White शर्ट के साथ स्टाइलिश जूते या स्नीकर्स पहन सकते हैं. इससे सिंपल लुक में भी एक अलग एनर्जी आ जाती है. वहीं, आस्तीन मोड़कर पहनना और हल्के एक्सेसरी जैसे घड़ी या बेल्ट जोड़ना आपके पूरे लुक को पूरा कर देता है. असल बात यह है कि सफेद शर्ट सिर्फ कपड़ा नहीं, एक कैनवास है. आप इसे जैसे चाहें वैसे ढाल सकते हैं. सही फिट, सही कॉम्बिनेशन और थोड़ा आत्मविश्वास, बस यही तीन चीजें आपको हर जगह अलग और स्टाइलिश दिखाने के लिए काफी हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2