Ajwain Health Benefits: अजवाइन भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है, लेकिन इसके फायदे सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं हैं. इसकी तेज खुशबू और अलग स्वाद खाने को खास बना देते हैं, वहीं इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं. सही मात्रा में रोजाना इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिल सकती है.
पाचन तंत्र को रखे मजबूत
अजवाइन में मौजूद थाइमोल नामक तत्व पेट में पाचक रसों के स्राव को बढ़ाता है. जिससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी परेशानियां कम होती हैं. यह पेट की मांसपेशियों को आराम देकर डाइजेशन को बेहतर बनाती है.
ब्लड प्रेशर संतुलन में सहायक
अजवाइन का नियमित सेवन रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद कर सकता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है. जिससे दिल की सेहत भी सुधरती है.
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार
यह मसाला शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में सहायक हो सकता है. इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है और रक्त प्रवाह सुचारु रहता है. अजवाइन में ऐसे गुण होते हैं जो बलगम को ढीला कर बाहर निकालने में मदद करते हैं. इसकी चाय पीने से गले की खराश, सर्दी और बंद नाक जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है.
यह भी पढ़ें : ट्रंप की शैली की दुनियाभर में चर्चा, पोप से नाराज होकर धारण किया प्रभु यीशु का भेष
दर्द और सूजन में लाभकारी
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इससे शरीर की लचीलापन और मूवमेंट बेहतर हो सकती है. साथ ही अजवाइन को रोजमर्रा के भोजन में कई तरीकों से जोड़ा जा सकता है. इसे रातभर भिगोकर उसका पानी पीना, गुनगुने पानी या शहद के साथ लेना, या फिर उबालकर चाय बनाना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा पराठे और पूड़ी में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है.
यह भी देखें : 26 साल बाद भी नहीं मिला मुआवज़ा | Sikar Road ट्रांसपोर्ट नगर में लोगों का फूटा गुस्सा
सेवन करते समय रखें सावधानी
अजवाइन का अत्यधिक उपयोग नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा मात्रा में लेने से एसिडिटी, जलन या पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहता है.



