Subodh Agarwal: जल जीवन मिशन से जुड़े 960 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को रिमांड अवधि पूरी करने के बाद आज सोमवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। दोनो पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सुबोध अग्रवाल को दो दिन के लिए और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पेशी पर ले जाते समय सुबोध अग्रवाल ने मीडिया से कहा- मैंने जांच में पूरा सहयोग किया है। मेरे से जो भी सवाल पूछे गए, उनके जवाब दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि फाइनेंस कमेटी के 37 मामलों में से केवल 4 उनके कार्यकाल के हैं, जबकि 33 प्रकरण उनसे पहले के अधिकारी के समय के हैं, जिनकी राशि करीब 600 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
जिसमें पैसा लिया, उसकी जांच नहीं कर रहे
बता दें कि 10 अप्रैल को सुबोध अग्रवाल को एसीबी कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा था। रिमांड समाप्त होने के बाद मंगलवार सुबह 9 बजे जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित एसीबी कोर्ट में सुबोध अग्रवाल को पेश किया गया। पेशी पर आए सुबोध अग्रवाल ने मीडियो से कहा- मैंने एसीबी से बार-बार कहा है कि जिसमें पैसा नहीं लिया उसका नाम ले रहे हो, जिसमें पैसा लिया उसकी जांच नहीं कर रहे। बता दें कि सुबोध अग्रवाल जलदाय विभाग के फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन 18 अप्रैल 2022 से 17 मई 2023 तक रहे। एसीबी ने सुबोध अग्रवाल से सवाल-जवाब के लिए करीब 125 सवालों की विस्तृत सूची तैयार की थी। इन्हीं सवालों के आधार पर पिछले तीन दिनों में उनसे लंबी पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें : जयपुर में हाईकोर्ट-विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, पूर्व CM गहलोत बोले- कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है…
यह भी देखें : पिंक सिटी शर्मसार! 3 बड़ी वारदातों से दहला जयपुर, सांसद मंजू शर्मा के बयान पर मचा बवाल | KBP Times



