KBP Times

तुलसी का पानी सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, ऐसे करें सेवन

Tulsi ka pani health

Tulsi: तुलसी के पानी में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से सेहत को काफी फायदा होता है। आईए जानते हैं कि तुलसी के पानी का किस तरह करें सेवन – सबसे पहले 4 से 6 तुलसी के पत्तों को धो लीजिए। अब एक गिलास पानी में तुलसी के इन पत्तों को भिगो दीजिए। रात भर के लिए तुलसी के पत्तों को भिगोए रखिए। अगली सुबह आप तुलसी का पानी पी सकते हैं।

बूस्ट करे इम्यूनिटी- क्या आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आपको तुलसी का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पानी में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यही वजह है कि सर्दी, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी तुलसी के पानी का सेवन किया जा सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद- तुलसी का पानी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। क्या आपको अक्सर एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपकी गट हेल्थ को सुधारने के लिए तुलसी का पानी पिया जा सकता है। इसके अलावा मानसिक थकान कम करने के लिए भी तुलसी के पानी को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। कुल मिलाकर तुलसी का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : बदलते मौसम में दाद और खुजली से राहत पाने के आसान आयुर्वेदिक उपाय

वजन कम करने में कारगर- क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप तुलसी का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पानी में मौजूद तत्व बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि वजन घटाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का पानी पीने की सलाह दी जाती है। बैड ब्रेथ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी के पानी का सेवन किया जा सकता है।

यह भी देखें : जयपुर का मंगलम सिटी बना नर्क! टूटी सड़कें, पानी संकट और अंधेरे में जी रहे लोग | JDA फेल? KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2