KBP Times

“कारसेवकों पर गोलीकांड 90% राजनीतिक फैसला…”, अयोध्या मंदिर समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान, धर्मगुरुओं, राजनेताओं ने क्या कहा?

Nripendra Mishra Statement

Nripendra Mishra Statement:अयोध्या मंदिर समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कारसेवकों पर चली गोली पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय लगभग 90 प्रतिशत राजनीतिक होते हैं, जबकि 10 प्रतिशत प्रशासनिक. वहीं जब उनसे कारसेवकों पर गोलीकांड के समय मुलायम सिंह यादव की सरकार में प्रमुख सचिव रहने के प्रश्न पर कहा कि वह कल्याण सिंह के कार्यकाल में भी प्रमुख सचिव थे. कल्याण सिंह सरकार के वक्त जब उन्हें यह बताया गया कि अयोध्या में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है, तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया कि कुछ भी हो जाए अयोध्या में गोली नहीं चलेगी. मिश्रा ने आगे कहा कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित वैकल्पिक गर्भगृह की स्मृतियां अक्षुण्ण रहेंगी. नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर राजनेताओं और धर्मगुरुओं की प्रतिक्रिया आई है.

“मुलायम सिंह ने गोली चलवाने के आदेश नहीं दिए थे”

समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने नृपेंद्र मिश्रा के कारसेवकों पर चली गोली पर दिए बयान कहा कि ऐसे निर्णय 90 प्रतिशत राजनीतिक होते हैं. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने गोली चलवाने के आदेश नहीं दिए थे, आदेश डीजीपी ने दिए थे. मुलायम सिंह ने कानून की हिफाजत की थी, जो इस बात से साबित हो गया कि सुप्रीम कोर्ट ने जब यह फैसला सुनाया कि 6 दिसंबर 1992 को एक अपराध हुआ था, जब वह अपराध मानता है, तो मुलायम सिंह ने अपने ज़माने में वह अपराध नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी भी थी. क्या बुरा था? गोली चलाने के आदेश नेता जी ने हरगिज नहीं दिए, गोली चलाने के आदेश उस वक्त के डीजीपी वगैरह ने दिए थे. वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आगे कहा कि जब गोली चलाने का निर्णय हुआ, उस समय आदेश देने वाले वही तो थे, कोई दूसरा थोड़ी था.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को बताया ‘हीरक रानी’ कहा- मूल समेत उखाड़कर फेंक देना…

अयोध्या के धर्मगुरुओं ने क्या कहा?
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के कारसेवकों पर गोली चलाने वाले 90% फैसले राजनीतिक होने संबंधी बयान पर अयोध्या के संत-महंतों ने सहमति जताई.हनुमानगढ़ी के प्रमुख संत और महंत राजू दास ने कहा कि उन्होंने सही कहा है क्योंकि उच्च पद पर बैठे बड़े अधिकारियों पर स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री की चलती है. मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया होते हैं. मुख्यमंत्री जो कहेंगे, वह करना पड़ेगा.

साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास जी महाराज ने कहा कि सर्वप्रथम नृपेंद्र मिश्रा का वक्तव्य सराहनीय है. सत्ता की कुर्सी पर बैठे हुए नेताओं के क्रियाकलाप से प्रशासन फैसला लेता है. प्रशासन का व्यक्तिगत फैसला नहीं होता है. रामभक्तों पर गोली चलाने के फैसले पर नृपेंद्र मिश्रा का कोई अधिकार नहीं था. न ही उनके फैसले से गोली चली. गोली मुलायम सिंह के कहने पर चली. उन्होंने कई बार मंचों से साझा किया कि हमने गोली चलवाने का काम किया.

आर्य संत वरुण दास जी महाराज ने कहा कि वह कल्याण सिंह और मुलायम सिंह के समय भी मुख्य सचिव थे. यह आरोप इन पर लगता रहा है कि जब कारसेवकों पर गोली चली तब यह मुख्य सचिव थे. कहीं न कहीं राजनीतिक दबाव के कारण प्रशासन को निर्णय लेना पड़ता है. सत्ता का वह भी हिस्सा हैं. अगर उन्होंने यह बात कही है तो निश्चित रूप से यह दबाव उनके ऊपर रहे होंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2