KBP Times

नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर PM मोदी का पहला बयान, कहा-फिर संसद में देखना…

Nitish Kumar Rajya Sabha Oat

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज(10 अप्रैल) राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है. इस दौरान उनके जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी-जेडीयू के कद्दावर नेता मौजूद थे. नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है.

PM मोदी (Narendra Modi) ने आगे लिखा कि उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है. उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा. सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं.

“बिहार विल मिस यू नीतीश जी”
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज मैं नीतीश को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा. बस इतना कहूंगा. बिहार विल मिस यू नीतीश जी. ये मैं ही नहीं पूरे बिहार की जनता कह रही है.

यह भी पढ़ें: “महिलाओं को 3 हजार महीना, 6 महीने में लागू होगा UCC…”बंगाल चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी

“बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है”
बिहार के डिप्टी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary)ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है. उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है. उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा. सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी. राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2