KBP Times

नदबई में अपराधिक घटनाओं के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद, कांग्रेस ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Nadbai protest

Nadbai: भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में देर रात सराफा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी की वारदात के विरोध में नदबई सिंधी तिराहे पर व्यापार मंडल एवं कस्बे के समस्त व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरे नदबई बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखा गया। बता दें कि गत 25 मार्च को सराफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। राजस्थान महिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने बताया कि घटना को हुए 15 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। नदबई में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से जनता में गहरा रोष है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

आर्थिक सहायता की मांग

विरोध प्रदर्शन के दौरान यह मांग की गई कि मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए साथ ही दोषी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में गाय के अवशेष मिलने से आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

सीसीटीवी कैमरे की मांग

इस अवसर पर रिक्की सिंह हंतरा ने पुरजोर तरीके से अपनी बात रखते हुए सरकार से मांग की है कि नदबई में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी दुकानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। हंतरा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री का गृह जिला तथा गृह राज्य मंत्री का जिला होने के बावजूद कानून-व्यवस्था की ऐसी स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। सरकार को इस दिशा में तुरंत कठोर कदम उठाने चाहिए।

यह भी देखें : रेण में दीया कुमारी का दौरा | करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण, मेड़ता में बड़ी सौगात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

Motivator/educator

प्रबोधकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

Ganesh and chandrama

धर्म गाथा-जब चंद्रमा ने गणेश जी के श्राप से खोया अपना दिव्य तेज

Shiv Sena UBT

“गद्दारों की रक्षा के लिए भारत की फौज…” 6 बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर भड़के संजय राउत

2

2