KBP Times

“महिलाओं को 3 हजार महीना, 6 महीने में लागू होगा UCC…”बंगाल चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी

amit shah

West Bengal Elections 2026:कोलकाता में आज(10 अप्रैल) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र बंगाल के हर तबके को निराशा से बाहर निकालने का एक मार्ग है. यह कई प्रकार की आशंकाओं से घिरे किसानों को बाहर निकलने का एक नया मार्ग दिखाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत की जो कल्पना है, उस रोड मैप को भी यह संकल्प पत्र बंगाल की जनता के सामने रखेगा. जनता भयभीत और निराश है. जनता मन से परिवर्तन चाहती है. आज हम बंगाल की विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम कर रहे हैं.

“पूरे विश्व में बंगाल के कल्चर को प्रसिद्धि मिलेगी”
उन्होंने कहा कि बंगाल की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हम एक वंदे मातरम संग्रहालय की कल्पना लेकर आए हैं. इसके माध्यम से पूरे विश्व में बंगाल के कल्चर को प्रसिद्धि मिलेगी. हम घुसपैठ पर निर्णायक प्रहार करेंगे. हमने तय किया है कि 45 दिन में ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय को जितनी भूमि उपलब्ध करानी है, वह बंगाल सरकार द्वारा कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें: वोटिंग से पहले ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर से तोड़ा गठबंधन, क्या है वजह?

“बंगाल की सीमाओं को सील करेंगे”
अमित शाह आगे कहा कि भाजपा-शासित कई राज्यों ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी है. 6 महीने के भीतर, हम बंगाल में भी UCC लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे राज्य में सभी नागरिकों पर कानूनों का एक ही, समान सेट लागू हो. बीजेपी के घोषणापत्र में महिलाओं को 3 हजार रुपये महीना, युवा बेरोजगारों को तीन हजार रुपये को हर महीने मदद देने की घोषणा की गई है. साथ ही सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने की घोषणा की गई है.
हम न केवल घुसपैठियों के लिए बंगाल की सीमाओं को सील करेंगे बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बंगाल के रास्ते भारत से एक भी गाय की तस्करी न हो. विगत दस सालों में भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में मान्यता हासिल की है.

“गुंडे-घुसपैठियों की ताकत से तीसरा मैंडेट प्राप्त किया”
उन्होंने कहा कि आज बंगाल की विधानसभा में हम मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम कर रहे हैं और यही दस साल में पूरे देश भर में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र कैसे हो सकता है, इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित करने का काम किया है. कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारिका से कामाख्या तक फैले हुए पूरे देश में हर तबके, हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म सभी की आकांक्षाओं को संजोकर एक मजबूत, सुरक्षित, शिक्षित और विकसित भारत का स्वप्न नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के सामने रखा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टीएमएसी सरकार के शासन के पंद्रह साल एक प्रकार से बंगाल के लिए, बंगाल की जनता के लिए काल रात्री के दुःस्वप्न समान रहे हैं. बड़ी आशाओं के साथ कम्युनिस्ट शासन से मुक्ति पाने के लिए बंगाल की जनता ने ममता दीदी को मैंडेट दिया था. पांच साल कम पड़े हैं, ऐसा करके दूसरा मैंडेट भी प्राप्त किया और फिर अपने सिंडिकेट, गुंडे और घुसपैठियों की ताकत से तीसरा मैंडेट भी उन्होंने प्राप्त किया.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2