KBP Times

टीना डाबी की सलाह से बदली काजल की किस्मत, पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर बनीं IPS

IAS Tina Dabi

IAS Tina Dabi: राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल में उनका तबादला बाड़मेर से टोंक कर दिया गया है. टोंक में पदभार संभालने के बाद से ही वे काफी सक्रिय नजर आ रही हैं. उनके ऑफिस के बाहर फरियादियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो इस उम्मीद के साथ पहुंच रहे हैं कि नई कलेक्टर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी. टीना डाबी की वजह से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की काजल भी इन दिनों काफी चर्चाओं में है और हो भी क्यों ना काजल ने UPSC में 485वीं रैंक जो हासिल की है. काजल की इस सफलता के पीछे टीना डाबी की सलाह ने बखूबी अपना काम किया है.

काजल में रोजाना 8-10 घंटे पढ़ाई की
रोजाना 8-10 घंटे की पढ़ाई, मजबूत इरादे और टीना डाबी से मिली प्रेरणा ने काजल को सीधे IPS अफसर बना दिया. काजल चित्रकूट जिले के रानीपुर गांव की रहने वाली हैं. साधारण परिवार में पली-बढ़ी काजल ने बचपन से ही बड़े सपने देखे. उनके पिता सब-इंस्पेक्टर थे, जिससे उन्हें सिविल सेवा के प्रति प्रेरणा मिली और उन्होंने भी इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य बनाया. काजल ने अपनी तैयारी के दौरान आईएएस टीना डाबी जैसी सफल अधिकारी से प्रेरणा ली. उनकी सफलता की कहानी ने काजल को यह विश्वास दिलाया कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के स्टूडेंट की कनाडा में मौत, परिजनों को 12 दिन से शव का इंतजार, 7 दिन बाद था B, Day

काजल में सोशल मीडिया से बनाई थी दूरी
UPSC की तैयारी के दौरान काजल ने खुद को पूरी तरह पढ़ाई में झोंक दिया. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई. इसी अनुशासन और निरंतर मेहनत ने उन्हें सफलता के करीब पहुंचाया. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा पूरी करने वाली काजल ने मास्टर डिग्री हासिल करने के साथ-साथ अपनी UPSC की तैयारी को भी मजबूत किया. आखिरकार काजल की मेहनत रंग लाई और उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली. उनकी सफलता कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इरादों का नतीजा है. इसके अलावा, काजल की सफलता का श्रेय टीना डाबी को भी जाता है, जिनकी सलाह से काजल IPS अफसर बन पाईं.

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Narendra Modi

“पूरा कच्चा चिट्ठा निकाला जाएगा…” PM मोदी का ममता बनर्जी की TMC सरकार कड़ा प्रहार

business

शेयर बाजार में रौनक लौटी फिर भी निवेश में सावधानी जरुरी

US-Israel-Iran War

“खून से सने जूते और बैग…” US-ईरान सीजफायर वार्ता से पहले ईरानी स्पीकर ने शेयर की भावुक पोस्ट

Education CT and AI

CBSE स्कूलों में CT और AI का पाठ्यक्रम लागू, स्कूलों में छात्रों के साथ शिक्षक भी सीखेंगे

mission moon

चंद्रमा के सबसे नजदीक जाकर धरती पर लौटे चार यात्री, भविष्य में बस्ती बसाने का मिशन

Bhajanlal Sharma

“लापरवाही बर्दाश्त नहीं…” CM भजनलाल शर्मा का कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश

IPL match

आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच, पंजाब ने दो मैच जीते तो हैदराबाद ने दो मैच हारे

Benjamin Netanyahu

इजरायल पर सीजफायर का दबाव बढ़ा, क्या हिजबुल्लाह पर हमले रोकेंगे PM बेंजामिन नेतन्याहू?

Israel Lebanon Conflict

पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलिगेश:कल अमेरिका के साथ सीजफायर पर अहम बातचीत