KBP Times

राजस्थान के स्टूडेंट की कनाडा में मौत, परिजनों को 12 दिन से शव का इंतजार, 7 दिन बाद था B, Day

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले छात्र की कनाडा के टोरंटो के ब्रैम्पटन शहर में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार 28 मार्च को हरप्रीत (26) की मौत हुई थी. परिवार पिछले 12 दिन से अपने बेटे के शव का इंतजार कर रहा है. उनको उम्मीद है कि गुरुवार शाम को उन्हें हरप्रीत की बॉडी मिल जाएगी. शुक्रवार को हरप्रीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

5 अप्रैल को था हरप्रीत का जन्मदिन
हरप्रीत के दादा जगजीत सिंह ने बताया कि 2 साल पहले हरप्रीत करीब 2 साल पहले अपने चचेरे भाई के साथ स्टडी वीजा पर कनाडा गया था. ब्रैम्पटन के हैनसन कॉलेज में वो हॉस्पिटैलिटी एंड रेस्टोंरेट प्रोग्रामिंग की पढ़ाई कर रहा था. कॉलेज में उसको सीने में दर्द हुआ था. इस दौरान साथी छात्र उसे अस्पताल ले गए. लेकिन इलाज के दौरान हरप्रीत की मौत हो गई. जगजीत सिंह ने रोते हुए बताया कि 5 अप्रैल को हरप्रीत का जन्मदिन था. जन्मदिन से पहले वो हमें छोड़कर चला गया. परिवार में किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि हरप्रीत अब इस दुनिया में नहीं रहा है.

यह भी पढ़ें: पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर पूर्व CM गहलोत ने सरकार को घेरा, कहा- लोकतंत्र सत्ता चलाने का माध्यम नहीं…

शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार हरप्रीत का शव गुरुवार दोपहर को कनाडा से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा. जिसके बाद गुरुवार शाम तक शव चक-8 क्यू लाया जाएगा. इसके बाद शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul gandhi on dharna

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर राहुल गांधी पहुंचे थाने, धरने पर बैठे

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

2

2