KBP Times

PM मोदी ने चुनावी प्रचार में चर्चित फिल्मों का लिया नाम, कहा – विपक्ष झूठ का कारोबार लेकर बैठा है, धुरंधर, कश्मीर फाइल्स को बताता है झूठा

PM modi in kerala

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब अपने चुनावी प्रचार में तेज धार लाने और आम जनता को अपने भाषण से जोडने के लिए विपक्ष पर प्रहार करते हुए फिल्म के नामों का सहारा लेने लगे हैं। शनिवार को केरलम के थिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की रैली में PM मोदी ने फिल्म धुरंधर, द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स का जिक्र किया। वहीं  PM ने कहा कि विपक्ष झूठ का कारोबार लेकर बैठा है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस, UDF-LDF हर चीज में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है। जब हम नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लाए तो इन्होंने झूठ बोला, आज सीएए लागू हुआ, देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि द केरलम स्टोरी पर बोले कि यह झूठ है, द कश्मीर फाइल्स पर बोले यह झूठ है, उन्होंने कहा कि धुरंधर भी एक झूठ है। PM मोदी ने कहा कि अब इन दिनों विपक्ष फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भी ऐसा झूठ फैलाया जा रहा है। गोवा में दशकों से यूसीसी है, लेकिन वे इसके बारे में भी गलत बातें फैला रहे हैं। ये झूठ फैलाने का कारोबार लेकर बैठे हुए हैं। विपक्ष का यही काम है।

राजनीतिक घटनाओं पर ये फिल्में रहीं चर्चित

फिल्म धुरंधर

बता दें कि फिल्म धुरंधर आदित्य धर की फिल्म है, जो दो भागों में रिलीज हुई। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1999 के कंधार हाईजैक और 26/11 जैसे वास्तविक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रेरित है। फिल्म का पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जबकि इसका दूसरा पार्ट हाल ही में 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ।

यह भी पढ़ें : “कांग्रेस चाहती है पश्चिम एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझ लें…” केरल में PM मोदी ने बोला हमला

फिल्म द केरल स्टोरी 

डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी (2023) उन लड़कियों की कहानी पर केंद्रित है, जिन्हें कट्टरपंथी बनाकर ISIS में शामिल होने के लिए उकसाया गया था। फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियोंड’ भी फरवरी 2026 में रिलीज हुआ।

यंह भी देखें : सुशीलपुरा में गंदे पानी से 1000 बीमार! खाचरियावास का बड़ा हमला, सरकार को अल्टीमेटम | KBP Times

द कश्मीर फाइल्स

वहीं, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 2022 की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन की घटनाओं को दर्शाती है। इसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार थे।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2