KBP Times

जयपुर: शराब के विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर शव कचरा गाड़ी में फेंका, फिर जलाया

Jaipur news

Jaipur- जयपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी और बाद में अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. यह मामला जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र का है. गुरुवार सुबह निवारू पुलिया के पास एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच एक अधजला शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें.

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि युवक की हत्या कहीं और की गई थी और बाद में उसके शव को प्लास्टिक के बड़े कट्टे में भरकर यहां लाकर फेंका गया. शव की पहचान छिपाने के इरादे से उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल पाया. इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. इसी दौरान एक संदिग्ध घटनाक्रम सामने आया. मृतक की पत्नी जिसका नाम नोक्षम बताया जा रहा है उसी सुबह एक अन्य थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंची. पुलिस को शक हुआ और जांच करते हुए टीम महिला तक पहुंची जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई.

यह भी पढ़ें : “आप वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा…” पंचायत चुनाव में देरी को लेकर HC की फटकार पर टीकाराम जूली ने सरकार को घेरा

पहले तो महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उससे मारपीट करता था. बुधवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था. गुस्से में आकर उसने हथौड़े से पति पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.

हत्या के बाद महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर शव को कचरा उठाने वाली गाड़ी में रखा और निवारू रोड स्थित एक सुनसान खाली प्लॉट में ले जाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी ताकि शव की पहचान न हो सके. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों घर वापस लौट आए.

यह भी देखें : जयपुर में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार Nexon कार हाईवे से गिरी

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी शेख सहान के रूप में हुई है जो जयपुर के खोरा बीसल इलाके में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था. पुलिस ने पुष्टि की है कि हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई थी. इस मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस दिन यह घटना हुई उसी दिन मृतक का जन्मदिन भी था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

Motivator/educator

प्रबोधकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

Ganesh and chandrama

धर्म गाथा-जब चंद्रमा ने गणेश जी के श्राप से खोया अपना दिव्य तेज

2

2