KBP Times

गर्मी में ठंडक और स्वाद के लिए ट्राई करें 3 आसान रायता रेसिपी

RAITA RECIPE

Raita Recipes- गर्मियों के मौसम में ऐसा खाना बेहतर माना जाता है जो हल्का हो और शरीर को ठंडक भी दे. रायता ऐसी ही एक डिश है जो दही से बनती है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसका स्वाद ठंडा और हल्का होता है जिससे यह गर्मी में पेट को आराम देता है और आसानी से पच जाता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. साथ ही इसमें मिलाए जाने वाले मसाले और सब्जियां शरीर को जरूरी पोषण देते हैं. गर्म मौसम में रायता शरीर को हाइड्रेट रखने में भी सहायक होता है.

रायता बनाना बेहद आसान है और इसे कई तरह के स्वाद में तैयार किया जा सकता है. यहां हम आपको 3 ऐसे रायते बता रहे हैं जिन्हें आप कुछ ही मिनटों में घर पर बना सकते हैं. ये बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएंगे और खाने का स्वाद भी बढ़ाएंगे.

1. बूंदी रायता

बूंदी रायता  कि सामग्री:

  • 1 कप ताजा दही
  •  ½ कप बूंदी
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • एक चुटकी काला नमक
  • थोड़ा लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
  • जरूरत अनुसार पानी

बनाने की विधि:

सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए. अगर दही ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिला लें. अब इसमें बूंदी डालें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें ताकि बूंदी नरम हो जाए. इसके बाद सारे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और सर्व करें.

2. ककड़ी रायता

ककड़ी रायता कि सामग्री:

  •  1 कप दही
  •  1 ककड़ी (कद्दूकस की हुई)
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  •  एक चुटकी काला नमक
  •  कटा हरा धनिया
  • 4-5 पुदीने की पत्तियां
  •  थोड़ा काली मिर्च पाउडर

बनाने की विधि:

ककड़ी को कद्दूकस कर लें. एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंटें और उसमें ककड़ी डालकर मिलाएं. अब नमक, काला नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च डालें. अंत में धनिया और पुदीना डालकर मिक्स करें. ठंडा करने के लिए कुछ देर फ्रिज में रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : शानदार Living Room के लिए बड़ा बजट जरुरी नहीं, कम पैसों में ऐसे बनाएं

3. टमाटर रायता

टमाटर रायता कि सामग्री:

  •  1 कप दही
  • 1-2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 1 छोटा प्याज (कटा हुआ)
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  •  नमक स्वादानुसार
  • एक चुटकी काला नमक
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  •  कटा हरा धनिया
  • थोड़ा काली या लाल मिर्च पाउडर

यह भी देखें : कांग्रेस-बीजेपी की खींचतान में फंसा जयपुर का अस्पताल! | रामगंज CHC बना ‘असुविधा का केंद्र’

बनाने की विधि:

दही को अच्छे से फेंट लें. अब इसमें टमाटर और प्याज डालकर हल्के से मिलाएं. इसके बाद नमक, काला नमक, हरी मिर्च और जीरा पाउडर डालें. ऊपर से हरा धनिया और मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. स्वादिष्ट टमाटर रायता तैयार है.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2