KBP Times

महंगाई का बड़ा झटका, प्रीमियम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, 160₹ प्रति लीटर पहुंचा रेट

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price Today:इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने प्रीमियम ईंधम के दामों में बढ़ोतरी की है. 100 ऑक्टेन पेट्रोल(XP100 पेट्रोल) की दिल्ली में कीमत 149 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये लीटर कर दी गई है. प्रीमियम डीजल एक्स्ट्रा ग्रीन के दाम 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गए है. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों उतार-चढ़ाव को देखते हुए तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है. भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम(HPCL) की कीमतों में बदलाव किया गया है. हालांकि उनकी कीमतें IOCL से कुछ ऊपर-नीचे हो सकती है.

आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
तेल कंपनियों के फैसले से आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है. खासकर कृषि क्षेत्र, परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़े लोग ज्यादा प्रभावित होंगे. बता दें कि समान्य डीजल की तुलमा में प्रीमियम डीजल बेहतर माइलेज देता है, इस वजह से लोग अपनी गाड़ियों में प्रीमियम फ्यूल का उपयोग करते हैं. लेकिन कीमतों के बढ़ने से अब इसका इस्तेमाल सीमित हो जाएगा. बता दें कि इंडियन ऑयल का XP100 पेट्रोल (100 ऑक्टेन) प्रीमियम फ्यूल है, जो सामान्य पेट्रोल से महंगा है. गाड़ियों के परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए लग्जरी कारों और स्पोर्ट्स बाइक में इसका इस्तेमाल होता है.

यह भी पढ़ें: 31 मार्च की डेडलाइन के साथ क्या खत्म हो गया है नक्सलवाद? आवैसी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने खड़े किए सवाल

मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से बढ़े दाम
विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. क्योंकि यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जिससे ऊर्जा सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है. इससे पहले 20 मार्च को भी मिडिल ईस्ट में जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच प्रीमियम पेट्रोल के दाम में भी बढ़ोतरी की गई थी.

बता दें कि भारत अपने करीब 90 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत आयात से पूरी करता है, वैश्विक घटनाओं की वजह से सीधे भारत प्रभावित होता है. वहीं फिलहाल कंपनियों ने पेट्रोल-डील की कीमतों को स्थिर रखा है. प्रीमियम पेट्रोल में बढ़ोतरी संकेत देती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव बढ़ रहा है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2