KBP Times

इजरायल का ऐलान ईरान में नहीं घुसेगी हमारी सेना, दूसरी तरफ यूरेनियम के लिए ट्रंप उतार सकते हैं US आर्मी

Donald Trump

Middle East war: ईरान के साथ छिड़ी जंग के बीच इजरायल ने साफ तौर पर कहा है कि अब ग्राउंड ऑपरेशन के लिए उनकी सेना नहीं जाएगी. इजरायली मीडिया के मुताबिक, ईरान ने अपने देश की अपनी सीमाओं पर सुरक्षा कायम रखने और दक्षिणी लेबनॉन में हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान पर ध्यान केंद्रित करने के कारण लिया गया है. इजरायल की तरफ से यह भी कहा गया है कि वो अपने हवाई और समुद्री अभियान को जारी रखेगा, लेकिन ईरान में जमीनी कार्रवाई नहीं करेगा. इजरायल के इस फैसले को अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इससे अमेरिका पर जमीन अभियान का पूरा बोझ पड़ सकता है.

अमेरिका को क्या अकेले ही ऑपरेशन पूरा करना होगा?
वहीं इजरायल के चैनल 12 की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करता है तो उसे अकेले ही मिशन पूरा करना होगा. इजरायल ने युद्ध को लेकर अपना रुख ऐसे समय में साफ किया है जब वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया कि पेंटागन ईरान में जमीनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान और मिडिल ईस्ट में बढ़ती अमेरिकी सैन्य मौजूदगी इस संभावना की ओर बल दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: “ईरान का तेल अपने कंट्रोल में लेना चाहते हैं…” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

क्या ट्रंप ईरान में उतारेंगे US आर्मी?
वहीं वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान में एक बहुत ही जोखिम भरे मिलिट्री ऑपरेशन पर विचार कर रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ खुफिया अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि ट्रंप इस बात पर विचार कर रहे हैं कि ईरान में अमेरिकी सेना को भेजकर 453.5 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम पर कब्जा कर लिया जाए. अमेरिका किसी भी हाल में यूरेनियम को हासिल करना चाहता है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर इस प्रस्तावित मिशन को मंजूरी मिल जाती है कि अमेरिकी सैनिक कई दिनों तक ईरान की धरती पर मौजूद रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इसपर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन इस ऑप्शन को लेकर ट्रंप के विचार खुले हैं क्योंकि यह टारगेट ट्रंप के अनुरूप है.

ट्रंप ने रविवार को एक कड़ा अल्टीमेटम देते हुए मीडिया से कहा कि ईरान को अमेरिका की मांगें माननी ही होंगी, वरना उनके पास कोई देश ही नहीं बचेगा. यूरेनियम का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वे हमें एक न्यूक्लियर डस्ट सौंप देंगे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2