KBP Times

“ईरान का तेल अपने कंट्रोल में लेना चाहते हैं…” अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

US President Donald Trump

Middle East war:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने रविवार को फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान का तेल अपने कंट्रोल में लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सच कहं तो मेरी पसंदीदा चीज है ईरान का तेल लेना. इसपर कब्जे के लिए अमेरिका के पास कई विकल्प है. अमेरिका में कुछ लोग कहते हैं आप ऐसा क्यों कर रहे हैं लेकिन वे बेवकूफ है. ट्रंप में खार्ग द्वीप का जिक्र करते हुए कहा कि हो सकता है गम खार्ग द्वीप ले लें, हो सकता है नहीं. उन्होंने दावा किया कि इस द्वीप पर ईरान की रक्षा मजबूत नहीं है और अमेरिका आसानी से इसे अपने कब्जे में ले सकता है. वहीं ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए जल्द समझौता हो सकता है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिका का प्रस्ताव नहीं माना, तो उसके पास देश ही नहीं बचेगा.

“पुरानी लीडरशिप खत्म, नए लोग समझदार”
वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान में प्रभावी रूप से सत्ता परिवर्तन हो चुका है. अमेरिका-इजरायली हमलों में ईरान की पुरानी लीडरशिप खत्म हो गई है. वहां अब नए लोगों से पाला पड़ रहा है. ट्रंप ने ईरान के सत्ता ढांचे में आए बदलाव को विस्तार से समझाया. उन्होंने कहा कि ईरान में पहले ही सत्ता परिवर्तन हो चुका है. क्योंकि पुरानी हुकुमत तबाह हो चुकी है, वे सारे मारे जा चुके हैं. पहली और दूसरी पीढ़ी के खत्म होने के बाद अब तीसरी पीढ़ी सामने है. उन्होंने कहा कि अब हम उन लोगों से निपट रहे हैं जिनसे पहले किसी ने बात नहीं की. ट्रंप ने नई लीडरशिप की तारीफ करते उसे समझदार बताया.

यह भी पढ़ें: जमीनी लड़ाई के लिए सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे, ईरान ने कहा-नरक में आपका स्वागत है, ट्रम्प के खिलाफ नो किंग्स रैली

ट्रंप डील के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट युद्ध के तनाव के चरम पर होने के बावजूद ट्रंप ने समझौते के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम उनके साथ एक डील कर लेंगे, जिसका मुझे पूरा भरोसा है. पाकिस्तान, वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत के लिए मध्यस्थता करने वाला है. इस्लामाबाद में क्षेत्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद पाकिस्तान दोनों देशों को एक मेज पर लाने की कवायद में है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2