KBP Times

BJP सांसद ने राज्यसभा में उठाया OBC आरक्षण का मुद्दा, विपक्ष का हंगामा, वॉकआउट, कहा- देश में आग लगाना चाहते हैं…

OBC Reservation

OBC Reservation: राज्यसभा में आज सोमवार को बीजेपी सांसद के. लक्ष्मण (K.Laxman) ने ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर इसका दुरुपयोग किया जा रहा है. बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि कुछ राज्य मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ दे रहे हैं. उन्होंने सरकार से धर्म आधारित आरक्षण की व्यापक समीक्षा कराने की मांग की. उनके बयान पर विपक्ष के कुछ सांसदों ने आपत्ति जताई. सदन में हंगामा में देखने को मिला. इसके बाद लगभग पूरा विपक्ष विरोध स्वरूप सदन से बाहर चला गया. सदन के नेता व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) ने विपक्ष की आचोलना करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व और विपक्षी गठबंधन इंडिया को न को बहस में कोई रुचि है और न ही उनके मन में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान का सम्मान है. विपक्षी दल मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. नड्डा ने कहा कि संसद में गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, जबकि विपक्ष बहस से बचने के लिए बार-बार वॉकआउट करता है.

“इनको ना संविधान की, ना पिछड़ा वर्ग आयोग की समझ”
वहीं भाजपा द्वारा शून्यकाल में मुस्लिम समुदायों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण से बाहर करने का मुद्दा उठाने पर RJD सांसद मनोज झा (Manoj Jha)ने सदन से बाहर आने पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इनको ना संविधान की समझ है ना पिछड़ा वर्ग आयोग की समझ है. हमारे यहां आरक्षण की व्यवस्था बहुत स्पष्ट है. उदाहरण के लिए, अगर मैं मंडल कमीशन का उदाहरण दूं, तो ‘वे जातियाँ और समुदाय जो अपने पेशे से जुड़े नामों से जाने जाते हैं, OBC की सूची में शामिल हैं. आप क्या कर रहे हैं, भाई? क्या आप देश में आग लगाना चाहते हैं? संविधान में आग लगाना चाहते है? इस तरह के तरीके संविधान की मूल भावना के खिलाफ हैं और मंडल आयोग की लड़ाई को ये लोग मनुवादी दृष्टिकोण से खत्म करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की मिडिल ईस्ट युद्ध पर संसद में बहस की मांग, कहा- पूरा देश संकट में है…

“संविधान के खिलाफ है”
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari)ने विपक्षी सांसदों के राज्यसभा से वॉकआउट पर कहा कि भारत के संविधान के खिलाफ शून्य काल में जो प्रश्न उठाया है और जिसके समर्थन में भाजपा खड़ी हुई है वो मंडल आयोग के खिलाफ है, संविधान के खिलाफ है कि पिछड़ों में अल्पसंख्यकों को आरक्षण न दिया जाए. इस पर संपूर्ण विपक्ष ने बहिष्कार किया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2