KBP Times

रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत जारी, बुकिंग के 20 दिन बाद भी सिलेंडर घर नहीं पहुंचे

Gas Cylender crises

LPG Cylender: अमेरिका-ईरान जंग को चलते 29 दिन हो चुके हैं। विभिन्न राज्यों में बुकिंग के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि यदि कोई गैस सिलेंडर दो हजार रुपये में लेने को तैयार हो जाता है तो उसे तुरंत उपलब्ध करवा दिया जाता है। इस तरह से कई शहरों में काला बाजारी हो रही है। हालांकि प्रशासन ने उपभोक्ताओं के सुविधा के लिए विशेष कंट्रोल रुप स्थापित किए हैं ताकि किसी को असुविधा हो रही हो तो शिकायत दर्ज करवा सकता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर में उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने 13 मार्च से कलेक्ट्रेट में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

बीस दिन बाद भी सिलेंडर सप्लाई नहीं

राजस्थान की बात करें तो राजधानी जयपुर में 27 मार्च तक कुल 3150 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसमें ऑनलाइन गैस बुकिंग होने के 20 दिन बाद भी सिलेंडर की सप्लाई नहीं होना सामने आ रहा है। जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण का कहना है कि 90ः शिकायतों का निस्तारण कर सिलेंडर डिलीवर करवा दिए गए हैं। शेष पर भी कार्रवाई जारी है। उपभोक्ताओं के ओटीपी नंबर बताने के बाद ही सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

डिलीवरी के साथ ओटीपी आने से हुई कालाबाजारी बंद

20 मार्च से पहले तक गैस कंपनियों में ऑनलाइन गैस बुकिंग करवाने पर उपभोक्ता के मोबाइल पर बुकिंग नंबर आता था और बिना ओटीपी के सिलेंडर डिलीवरी कर देते थे, जिससे कालाबाजारी हो रही थी। इसके बाद सरकार ने बदलाव कर सिलेंडर डिलीवरी के दिन ही उपभोक्ता का ओटीपी देने की व्यवस्था की है। अब ओटीपी के साथ सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है।

13 से 20 दिन हो गए बुकिंग कराए, सिलेंडर का इंतजार

एक उपभोक्ता ने निरंजन गैस एजेंसी जयपुर में 15 मार्च को बुकिंग करवाई। 13 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं पहुंचा। दो उपभेक्ताओं के पास भी एचपी का निरंजन गैस एजेंसी जयपुर से कनेक्शन है। बुकिंग नहीं हो रही।
महिला उपभोक्ताओं का का कहना है कि त्रिवेणी गैस एजेंसी जयपुर पर न बुकिंग हो रही है ना एजेंसी से संतोषजनक जवाब मिल रहा है। एक उपभोक्ता ने गैस एजेंसी पर 5 मार्च को बुकिंग कराई, अब तक सिलेंडर नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें : अधिवक्ताओं के हित में सदैव सक्रिय गजराज सिंह ने भरा नामांकन

20 मार्च तक रोजाना 50 हजार बुकिंग

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार 20 मार्च तक रोजाना 45 से 50 हजार बुकिंग की जा रही थी। अचानक गैस बुकिंग की संख्या बढ़ने के कारण बैकलॉग बढ़ गया है।
300 शिकायतें रोज मिल रही हैं।

यह भी देखें : भजन गायक छोटू सिंह ने शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी पर लगाए गंभीर आरोप | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Physical Activities

जिम में पसीना बहाने से अच्छा है छोटी-छोटी फिजीकल एक्टिविटी

Cow Viral Video

गाय ने मांगी पानी पुरी, ठेले वाले ने अपने हाथों से खिलाई, दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

AI Gemini google

Students Plan; गूगल दे रहा AI Gemini एक साल तक फ्री

Rahul Gandhi Dharna

राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…

CJP Workers Attack

“गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

2

2