KBP Times

जमीनी लड़ाई के लिए सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे, ईरान ने कहा-नरक में आपका स्वागत है, ट्रम्प के खिलाफ नो किंग्स रैली

Iran war news

War : ईरान के खिलाफ जमीनी स्तर पर लडाई की तैयारी में अमेरिका के 3500 एक्स्ट्रा सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं। इस पर ईरानी मीडिया ने लिखा है नरक में आपका स्वागत है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार ये सैनिक त्रिपोली जहाज के जरिए भेजे गए हैं। ये सैनिक 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट का हिस्सा हैं। उनके साथ बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमान और हथियार भी भेजे गए हैं। अमेरिकी मीडिया के अनुसार ने कुछ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिका ईरान में कई हफ्तों तक चलने वाले जमीनी ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है। उधर अमेरिका के पचास राज्यों में ट्रंप की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन हुए हैं। इन्हे युद्व के विरोध में अमेरिकी जनता का प्रदर्शन माना जा रहा है।

ट्रम्प के खिलाफ नो किंग्स रैली

शिकागो में हजारों लोगों जंग विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए, अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ हुए नो किंग्स रैली में 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। प्रेस रिलीज के मुताबिक, पूरे अमेरिका के सभी 50 राज्यों में 3,300 से ज्यादा जगहों पर ये प्रदर्शन आयोजित किए गए। आयोजकों ने बताया कि अक्टूबर में हुए पिछले नो किंग्स प्रदर्शनों की तुलना में इस बार करीब 10 लाख ज्यादा लोग शामिल हुए और लगभग 600 ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन प्रदर्शनों में लोगों ने ट्रम्प के नेतृत्व को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

ट्रंप प्रशासन ने नहीं की जानकारी 

अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन बड़े पैमाने पर नहीं होगा। इसमें स्पेशल फोर्स के छापे और पैदल सैनिकों की कार्रवाई शामिल हो सकती है। हालांकि, इसे लेकर ट्रम्प प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दूसरी ओर ईरान के अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने शनिवार को अमेरिकी सैनिकों की तैनाती को लेकर कहा है कि ये सैनिक ईरान की जमीन से ताबूत में वापस लौटेंगे। अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर लिखा- नरक में आपका स्वागत है।

पाकिस्तान में विदेश मंत्रियों की बैठक

पाकिस्तान में तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। इस्लामाबाद में होने वाली इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना जा रहा है। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया। पाकिस्तान इस समय किसी एक पक्ष में सीधे शामिल नहीं है, इसलिए उसे न्यूट्रल जगह माना जा रहा है। उसके ईरान और सऊदी अरब दोनों से अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए बातचीत आसान है। तुर्किये और मिस्र जैसे देशों के साथ भी पाकिस्तान के संबंध ठीक हैं।

यह भी पढ़ें : इजराइल की ईरान पर 50 फाइटर जेट से एयरस्ट्राइक, पाक पीएम की ईरानी राष्ट्रपति से बात

ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों हुए

ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाज सुनाई देने की खबर सामने आई है। यह जानकारी ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स ने दी है। एजेंसी के अनुसार, राजधानी में कई जगह विस्फोट हुए हैं। एएफपी न्यूज एजेंसी ने बताया कि सुबह करीब 7:20 बजे उत्तरी तेहरान में दो जोरदार धमाके हुए। इस दौरान एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय हो गया था। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन धमाकों में किस जगह को निशाना बनाया गया।

यह भी देखें : भजन गायक छोटू सिंह ने शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी पर लगाए गंभीर आरोप | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2