KBP Times

सिरदर्द की दवा वाली आइसक्रीम कितनी कारगर और कितनी खतरनाक?

Painkiller Infused Ice Cream:सिरदर्द की दवा वाली आइसक्रीम

Painkiller Infused Ice Cream:सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया और अजीब ट्रेंड चर्चा में है – पेनकिलर इंफ्यूज्ड आइसक्रीम। इसमें ठंडी आइसक्रीम के साथ सिरदर्द की दवा मिलाई जाती है। नीदरलैंड से शुरू हुआ यह ट्रेंड अब पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। कई लोग इसे “मजा भी और इलाज भी” का आसान तरीका बता रहे हैं, लेकिन डॉक्टर इसे खतरनाक बता रहे हैं।

पेनकिलर वाली आइसक्रीम क्या है?

यह एक नया फूड ट्रेंड है जिसमें सामान्य आइसक्रीम में पेनकिलर (सिरदर्द की दवा) मिलाकर बनाया जाता है। लोग इसे खाकर एक साथ स्वाद और दर्द से राहत दोनों पाने की उम्मीद करते हैं। लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह ट्रेंड जितना आकर्षक लगता है, उतना सुरक्षित नहीं है।

क्या वाकई यह सिरदर्द में राहत देती है?

पेनकिलर वाली आइसक्रीम को ज्यादा कारगर नहीं माना जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दवाओं को सही मात्रा और सही तरीके से लेना बहुत जरूरी होता है। जब इन्हें आइसक्रीम जैसे खाद्य पदार्थ में मिलाया जाता है, तो दवा का असर अनियमित हो जाता है। आइसक्रीम खाने से मूड अच्छा होता है, यह सच है, लेकिन इसमें दवा मिलाने से फायदा होने की बजाय नुकसान का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

पेनकिलर वाली आइसक्रीम सेहत के लिए क्यों खतरनाक है?

  • ओवरडोज का खतरा
    गोली लेते समय आपको सटीक डोज पता होती है, लेकिन आइसक्रीम खाते समय यह नहीं पता चलता कि आपने कितनी दवा ली। ज्यादा आइसक्रीम खाने पर पेनकिलर की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे ओवरडोज हो सकता है।
  • सिरदर्द और बढ़ सकता है
    बार-बार पेनकिलर लेने से “मेडिकेशन ओवरयूज हेडेक” की समस्या हो सकती है। यानी सिरदर्द ठीक होने की जगह और ज्यादा बढ़ सकता है।
  • दवा का असर कम या अनियमित
    दवाएं शरीर में सही तरीके से घुलने के लिए डिजाइन की जाती हैं। आइसक्रीम में मिलाने से दवा ठीक से अवशोषित नहीं होती। इससे दवा का असर कम हो जाता है या पूरी तरह अनियमित हो सकता है।
  • माइग्रेन और ठंड से एलर्जी वाले लोगों के लिए जोखिम
    कुछ लोगों में ठंडी चीजें खाने से सिरदर्द ट्रिगर हो जाता है। खासकर माइग्रेन के मरीजों में आइसक्रीम सिरदर्द का कारण बन सकती है। ऐसे में पेनकिलर वाली आइसक्रीम उल्टा असर कर सकती है और दर्द बढ़ा सकती है।

डॉक्टरों की सलाह

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिरदर्द के लिए पेनकिलर वाली आइसक्रीम जैसे अनोखे ट्रेंड से दूर रहना चाहिए। दवाओं को डॉक्टर की सलाह अनुसार ही लेना चाहिए। स्वाद और इलाज को एक साथ मिलाने की कोशिश सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2