KBP Times

नोएडा में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार, पहले फेज का पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन

Zevar international airport

Zevar Airport: देश की राजधानी दिल्ली के करीब नोएडा में एशिया का सबसे बडा Airport  जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला फेज बनकर तैयार हो गया है। आज दोपहर बारह बजे पीएम मोदी उद्घाटन करेंगें। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे Airport के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे साथ ही वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

टर्मिनल और रनवे बनाया

फर्स्ट फेज में 3300 एकड़ में टर्मिनल और रनवे बनाया गया है। एक रनवे के साथ इस टर्मिनल की सालाना क्षमता 3 करोड़ पैसेंजर संभालने की होगी। इसकी लागत करीब 11 हजार करोड़ है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कुल 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। सभी 4 फेज का काम पूरा हो जाने के बाद ये एशिया का सबसे बड़ा Airport होगा। अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है।

20240 तक पूरा बनने की संभावना

हालांकि, पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- Airport से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम में बोर्डिंग संभव है। सुरक्षा जांच के बाद करीब 60 मीटर का कॉरिडोर पार करना होगा। ऐसे में एंट्री से बोर्डिंग गेट तक 20 मिनट में पहुंच सकते हैं। अगर, दिल्ली से तुलना करें तो, टी3 एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक करीब 15-30 मिनट की वॉकिंग है

यह भी पढ़ें : “ईरान के ऊपर नाजायज़-गैरकानूनी जंग थोपी गई…” जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

युवाओं ने कहा- रोजगार मिलेगा

जेवर में पीएम की जनसभा के लिए Airport के पास के गांव किशोरपुर से बड़ी संख्या में युवा आए हैं। उन्होंने कहा कि Airport बनने से विकास होगा। रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। सिर्फ नोएडा नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी विकास होगा। अलीगढ़ से बड़ी संख्या में महिलाएं जेवर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने से बदलाव आएगा। विकास होगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।

यह भी देखें : ईरान-इजराइल तनाव का असर! क्या ठप हो जाएंगे जयपुर के उद्योग? | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2