Petrol Diesel Excise Duty Cut: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने फ्यूल एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर कहा कि ये कम करने का अहसान किस पर लाद रहे हैं. ये स्पेशल एडिशनल एक्साइज कहलाती है मतलब ही अनावश्यक है अनावश्यक एक्साइज आपने जो लगाई थी वो आप तेल विपणन कंपनियां से कम कर रहे हो. हम पर नहीं कम कर रहे हो हम उतना ही देंगे जितना देते थे. आपने पिछले 11 सालों में 11 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है.
“लोगों का पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होगा”
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये जो एक्साइज ड्यूटी में कटौती हुई है इससे लोगों के फ्यूल कीमत में कमी नहीं होगी. लोगों का पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होगा. ये सरकार ने ग्राहक को लाभ देने के लिए नहीं बल्कि तेल विपणन कंपनी को सहारा देने के लिए किया है. पिछले 12 साल में पीएम ने 14 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है और उससे 49 लाख करोड़ रुपए अपने राजस्व में कमाए हैं जब तेल सस्ता भी हुआ तभी उसका लाभ लोगों को नहीं मिला. सवाल है ये क्या ये जो 5 राज्यों में चुनाव है ये न होती तो क्या ये सरकार लोगों को सुरक्षित करती? और जब चुनाव में वोट डल जाएंगे तो क्या सरकार दाम बढ़ाएगी इस पर हम नजर रखेंगे और हम इसका विरोध करेंगे.
“यह पूरी तरह से एक राजनीतिक कदम है”
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से एक राजनीतिक कदम है और राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है, जिसमें दूसरी तरीके से जनता पर बोझ डालकर उसको वसूल लेंगे.
यह भी पढ़ें: “प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे लोग…” मिडिल-ईस्ट युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
“तो इसी इतना जताने की क्या जरूरत है”
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि सरकार के पास जो राजस्व आता है तो लोगों के पास से आता है जो लोग टैक्स देते हैं उसी से सरकार के पास राजस्व आता है तो अगर सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी कम की है तो सरकार अपने जेब से पैसा थोड़ी दे रही है. तो अगर सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी कम की है तो इसी इतना जताने की क्या जरूरत है.
“हाथ की सफाई और चोरी पकड़ी गई”
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसे कहते हैं कि हाथ की सफाई और चोरी पकड़ी गई. देखिए 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी 9.48 रुपए प्रति लीटर हुआ करता था और आज 32.98 रुपए यानी 33 रुपए प्रति लीटर और उस समय डीजल 3.56 रुपए प्रति लीटर हुआ करता था और इन्होंने 31.8 कर दिया था और जनता से लूटा कितना लगभग 28 लाख करोड़ रुपए और आज ये कम कर रहे हैं। यानी लूट करके थोड़ी सी रियात देना.



