KBP Times

“अस्पताल में छोटे से सोफे पर सोया, मां की सेहत को लेकर परेशान हूं…” सोनिया गांधी को लेकर बोले राहुल गांधी

Sonia Gandhi Health Updates

Sonia Gandhi Health Updates: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को 24 मार्च को सांस लेने में तकलीफ के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने आज गुरुवार को उनका हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि सोनिया गांधी के पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन की जांच की जा रही है. डॉक्टरों की टीम उन्हें एंटीबायोटिक्स दे रही है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है.

“केरल की एक नर्स बार-बार उनकी मां की देखभाल करती रही”
वहीं उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज केरल के कोझिकोड में रैली को संबोधित करना था लेकिन वे केरल दौरे पर नहीं जा रहे हैं. कोझिकोड में हुई रैली को ऑनलाइन संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मां के अस्पताल में होने के कारण वे खुद वहां नहीं पहुंच सके. उन्होंने बताया कि वे केरल आना चाहते थे, लेकिन मजबूरी में उन्हें दिल्ली में रुकना पड़ा. उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं जिसकी वह काफी चिंतित हैं. बेटा होने के नाते उन्होंने मां के पास रहना जरूरी समझा. उन्हें भरोसा है कि केरल के लोग उनकी स्थिति को समझेंगे. रातभर वे मां की सेहत को लेकर परेशान रहे, लेकिन केरल की एक नर्स बार-बार उनकी मां की देखभाल करती रही, जिससे उन्हें थोड़ी तसल्ली मिली.

यह भी पढ़ें: अजित पवार प्लेन क्रैश में कर्नाटक में दर्ज हुई FIR, शिवसेना ने खड़े किए सवाल, संजय निरुपम ने बताया राजनीति से प्रेरित

“मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं”
राहुल गांधी ने कहा कि वे केरल आना चाहते थे, लेकिन मजबूरी में उन्हें दिल्ली में रुकना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे वह काफी चिंतित हैं. बेटा होने के नाते उनके पास रहना उन्होंने जरूरी समझा. राहुल ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि केरल के लोग उनकी स्थिति को समझेंगे. राहुल ने यह भी बताया कि रातभर वे मां की सेहत को लेकर परेशान रहे, लेकिन केरल की एक नर्स बार-बार आकर उनकी देखभाल करती रही. इससे उन्हें थोड़ी तसल्ली मिली. यही केरल की भावना है – बिना भेदभाव के देखभाल, बिना किसी सीमा के करुणा. हमें इसी भावना की रक्षा करनी चाहिए. राहुल ने बताया कि वे रातभर मां के कमरे में एक छोटे से सोफा पर सोये रहे. मैं भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं.

बता दें कि सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही है. डॉक्टरों की एक टीम लगातार नजर रखे हुए है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2