West Bengal Assembly Election 2026:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है. इसी बीच जनता उन्नयन पार्टी अध्यक्ष हुमायूं कबीर की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जो 37% मुस्लिम आबादी है और जिनका 32% इलेक्टोरल रोल में नाम है. इनके वोट से कोई मुख्यमंत्री ना बने तो उपमुख्यमंत्री तो बनना चाहिए. यह मुद्दा मैं पहले से उठा रहा हूं. गठबंधन में हमारे जो नेता हैं जिन्हें मैं बड़ा भाई मानता हूं, वह कह रहे हैं कि उपमुख्यमंत्री पद के लिए लड़ाई नहीं चाहिए मुख्यमंत्री पद के लिए चाहिए। उनकी बात मैंने मान ली. आज से मुख्यमंत्री बनने के लिए आवाज़ उठाएंगे.
“मेरी सिटिजनशिप इंडिया की है”
हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि बांग्लादेश की जो सरकार है, हसीना अपना देश छोड़कर इंडिया में है. इसका बंगाल की राजनीति में, मुर्शिदाबाद की पॉलिटिक्स में कोई असर नहीं पड़ेगा. मुर्शिदाबाद डिस्ट्रिक्ट एक इम्पोर्टेंट डिस्ट्रिक्ट है. यहां हिंदू-मुस्लिम मिलकर सौ साल से ज्यादा समय से रहते आ रहे हैं, बल्कि हजारों साल से. बांग्लादेश से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मेरी सिटिजनशिप इंडिया की है. मैं इंडिया का ही रहूंगा, इंडिया में ही मरूंगा, इंडिया में ही मेरा इंतकाल होगा.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहें, कई राज्यों में हड़कंप, MP-Gujrat में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़
“रामनवमी की बंगाल की राजनीति में कोई अहमियत नहीं”
जनता उन्नयन पार्टी अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि रामनवमी की बात जो आपने कही है. 10 साल पहले पीछे जाएं तो रामनवमी की बंगाल की राजनीति में कोई अहमियत नहीं थी. हिंदू मुस्लिम को लेकर कोई विवाद नहीं था. दस साल में यह भाजपा ने किया. रामनवमी में जो पहले दंगे हुए, वह भाजपा ने हिंदुओं का वोट लेने के लिए कराए थे. हिंदुओं के करीब जाने के लिए उसने कराया और अब भी वह कोशिश करेगी.
“वह हिंदू वोट का बंटवारा कर लेंगे”
उन्होंने कहा कि हिंदू वोट उनका मुद्दा है, मुसलमान वोट मेरा मुद्दा है. वह जितना हिंदू-हिंदू करेंगे, हम उतना मुल्ला-मुल्ला करेंगे. क्या दिक्कत है? वह हिंदू वोट का बंटवारा कर लेंगे. ममता बनर्जी कर लेंगी. मेरे पास 80-100% मुस्लिम वोट है, आसानी से मामला हल हो जाएगा.



