KBP Times

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहें, कई राज्यों में हड़कंप, MP-Gujrat में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

crowd on petrol pump

Crowd on Petrol Pump: भारत में ईरान युद्ध की वजह से सप्लाई में रुकावट और पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहें फैलीं, तो कई राज्यों में हड़कंप मचा दिया है. मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक के कई शहरों में अपनी कार-बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी कतारों में लगे नजर आने लगें. धबराहट में शुरू हुई इस खरीदारी के बीच तेल कंपनियों ने बयान जारी कर इन खबरों को कोरी अफवाह बताया है और इनसे दूर रहने की सलाह दी है. इसके साथ ही कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा भी किया है.

पेट्रोल पंपों पर लग गई भीड़

सोशल मीडिया पर फैली पेट्रो-डीजल की शॉर्टेज से जुड़ी खबरों के बाद गुजरात में जहां बीते 24 घंटे में कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं हैं और लोग बिना पुष्टि के ही अपनी गाड़ियों के टैंक फुल कराते हुए नजर आए. इस सबसे बीच मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कहते हुए भीड़ न लगाने की अपील की थी. दूसरी ओर मध्यप्रदेश में आगर मालवा, इंदौर, मंदसौर जैसे तमाम शहरों में Petrol-Diesel Panic Buying के नजारे देखने को मिले. यहां फ्यूल खत्म होने का डर ऐसा हावी हुआ, कि लोग गाड़ियों के अलावा ड्रम और केन लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे थे.

IOCL ने क्या कहा? 

इंडियन ऑयल कॉर्प लिमिटेड की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया है कि, ‘पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है. ऑनलाइन फैलाई जा रहीं ऐसी अफवाहों से बेवजह की चिंता पैदा हो सकती है और सप्लाई के सामान्य पैटर्न में रुकावट आ सकती है.  इंडियन ऑयल (Indian Oil) के आउटलेट्स पर तेल का पूरा स्टॉक मौजूद है और वे पूरी तरह से काम भी कर रहे हैं.’ Petrol-Diesel का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा करने के साथ ही आईओसीएल ने अपने इस सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे घबराकर ज्यादा खरीदारी बिल्कुल भी न करें और सिर्फ वेरिफाइड जानकारी पर ही भरोसा करें. कंपनी की ओर से कहा गया कि हम सब मिलकर इस सिस्टम को सभी के लिए सुचारू रूप से चला सकते हैं.

यह भी पढ़ें : केन्द्र सरकार ने फिर कहा- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, घबराकर ज्यादा खरीदने से बचें

BPCL ने कहा- सप्लाई चेन सामान्य 

इंडियन ऑयल के साथ ही भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (BPCL) ने भी पैनिक में की जा रही पेट्रोल-डीजल की खरीदारी न करने के लिए अपील की है. कंपनी ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘Petrol-Diesel की कमी की अफवाहें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं, भारत के पास ईंधन का काफी भंडार मौजूद है और सप्लाई चेन में भी कोई रुकावट नहीं है, ये सामान्य रूप से चल रही हैं. BPCL पूरी तरह से काम कर रहा है और बिना किसी रुकावट के ईंधन की सप्लाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.’

यह भी देखें : जयपुर में LPG संकट! छोटे कारोबारी अब भट्टी जलाने को मजबूर | KBPTimes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2